spot_img

बाढ़ के कहर में स्नेक फार्म टूटा, 900 जहरीले सांप निकले बाहर, वीडियो वायरल…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : चीन में भारी बारिश और बाढ़ के बीच एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिये हैं। बाढ़ के पानी ने एक स्नेक ब्रीडिंग फार्म को नुकसान पहुंचाया और वहां रखे करीब 900 सांप आजाद होकर आसपास के इलाकों में फैल गये। इनमें जहरीले कोबरा सांप भी शामिल बताये जा रहे हैं। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें बाढ़ के पानी में सांपों को तैरते हुये देखा जा सकता है।

टाइफून के बाद आई बाढ़ ने मचाई तबाही

यह पूरा मामला चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के हेंगझोउ के देंगवेई गांव का है। बताया जा रहा है कि टाइफून मेयसाक के कारण हुई मूसलाधार बारिश के बाद इलाके में भीषण बाढ़ आ गई। बाढ़ का पानी स्नेक ब्रीडिंग फार्म में घुस गया, जिससे फार्म को भारी नुकसान पहुंचा और बड़ी संख्या में सांप बाहर निकलकर आसपास के क्षेत्रों में फैल गये। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सांपों को पकड़ने के लिये 10 सदस्यीय टीम तैनात की गई है। टीम के पास फिशिंग नेट, स्टन गन जैसे उपकरण मौजूद हैं, ताकि सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके और उन्हें आबादी वाले इलाकों से दूर रखा जा सके।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की चिंता

सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो में बाढ़ के पानी के बीच कई सांप तैरते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों ने लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन ने गांव के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें। सांपों से दूरी बनाये रखें। किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

इसे भी पढ़ें :

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: