spot_img

रांची पुलिस की ‘नाइट ड्यूटी’ का रियलिटी चेक, SSP ने क्या किया… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची SSP राकेश रंजन बीती देर रात अचानक सड़कों पर उतर आये। बिना किसी पूर्व सूचना के उन्होंने कई थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हिंदपीढ़ी थाना में गंभीर लापरवाही सामने आई। ओडी ड्यूटी पर तैनात अधिकारी वर्दी में नहीं मिले, जबकि थाना प्रभारी को अपने ही ओडी अधिकारी का नाम तक पता नहीं था। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुये SSP ने थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके बाद SSP अरगोड़ा थाना पहुंचे, जहां मुख्य गेट बंद मिला। इस पर उन्होंने थाना प्रभारी को कड़ी हिदायत देते हुये कहा कि थाने का गेट 24 घंटे खुला रहना चाहिये, ताकि किसी भी समय आने वाला आम नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सके।

SSP ने इनकी की सराहना 

औचक निरीक्षण के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में PCR वैन की सक्रियता भी जांची गई। वहीं, महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर तैनात जवानों की ड्यूटी का भी जायजा लिया गया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक न रहे। हालांकि जहां लापरवाही मिली, वहीं पूरी मुस्तैदी और ईमानदारी से ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों की SSP ने खुलकर सराहना भी की। निरीक्षण के बाद SSP ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को स्पष्ट निर्देश दिये कि वे 24 घंटे अलर्ट रहें, आम जनता की हरसंभव मदद करें और रात में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी नरमी के कार्रवाई करें।

इसे भी पढ़ें : पुलिस पर थार चढ़ाने वाला अरेस्ट… जानें कौन

इसे भी पढ़ें : देश की पहली सरकारी AI यूनिवर्सिटी और AI हब बनाने का ऐलान…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में 223 वाहनों पर कार्रवाई…

इसे भी पढ़ें : बिहार पहुंचने से पहले पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप…

इसे भी पढ़ें : जुलाई के आखिरी हफ्ते में लौट सकता है मेघों का दौर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में अगले 3 रोज इन जिलों में भारी बारिश… जानें

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर रफ्तार...

पुलिस पर थार चढ़ाने वाला अरेस्ट… जानें कौन

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी प्राइम पार्क के...

देश की पहली सरकारी AI यूनिवर्सिटी और AI हब बनाने का ऐलान…

Kohramlive : दुनिया जिस रफ्तार से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)...

हजारीबाग में 223 वाहनों पर कार्रवाई…

Hazaribagh : सड़क पर आपकी छोटी सी लापरवाही किसी...

बिहार पहुंचने से पहले पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप…

Hazaribagh : अवैध धंधे की राह पर निकली शराब...