Hazaribagh : अवैध धंधे की राह पर निकली शराब की बड़ी खेप मंजिल तक पहुंचने से पहले ही पुलिस के शिकंजे में फंस गई। हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के रसोइयाधमना में पुलिस ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुये अवैध शराब से लदा एक ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने 1190 पेटी मैकडॉवेल्स ब्रांड की अवैध शराब बरामद की है। वहीं, तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की एक बड़ी खेप बिहार भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर बरही क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने शराब लदे ट्रक (HP72D-7889) को रोका। इसके साथ ही मौके से एक बिना नंबर का केटा वाहन भी जब्त किया गया। गिरफ्तार लोगों में ट्रक चालक राकेश कुमार, विशेश्वर साव उर्फ गुलाब साव, सन्नी कुमार शामिल हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें : जुलाई के आखिरी हफ्ते में लौट सकता है मेघों का दौर…
इसे भी पढ़ें : बाढ़ का कहर में स्नेक फार्म टूटा, 900 जहरीले सांप निकले बाहर, वीडियो वायरल…
इसे भी पढ़ें : देसी मशरूम खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, परिवार के 10 लोग हॉस्पिटल में…
इसे भी पढ़ें : रांची में ‘फ्री राशन’ पर बड़ा एक्शन, 3,352 कार वालों से अब होगी वसूली…
इसे भी पढ़ें : पेंशन लेने पहुंचे, खाते में 7.40 अरब रुपये देख देवर-भाभी के होश उड़ गये…








