Palamu : बारिश ने जहां इस तपती गर्मी से राहत दिलाई, वहीं ठनका ने कहर बरपाया है। पलामू में ठनका की चपेट में आने से तीन बच्चों की जान चली गई। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में एक बच्ची और एक किशोर की मौत हुई। वहीं, पांकी थाना क्षेत्र में एक बच्चे की मौत की खबर है। सूचना मिलने पर प्रशासन मामले की जानकारी लेने में जुटा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद अचानक से मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। ठनका भी गिरा। मौसम विभाग ने ठनका को लेकर भी अलर्ट जारी किया था।
ठनका की चपेट में आने से जिन बच्चों की जान गई उनमें मोहम्मदगंज अंचल के कोल्हुआ सोनबरसा पंचायत के गाजीबिहरा गांव के लेमुआटीकर टोला निवासी बिनोद पासवान की चार साल की बेटी साक्षी कुमारी है। साक्षी अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी ठनका की चपेट में आ गई। अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मरने वाले दूसरे बच्चे का नाम बसंत रजवार बताया गया। 13 साल का बसंत गढ़वा के मझिआंव थाना क्षेत्र के रहने वाले जोखन रजवार का बेटा था। वह अपने पिता के रिश्तेदार कमेश रजवार के घर आया हुआ था। कमेश का घर मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में है। जानकारी के अनुसार वह मोबाइल फोन पर घर से बाहर बात कर रहा था, तभी ठनका की चपेट में आ गया। तीसरी घटना पांकी प्रखंड के डेमा गांव में हुई। यहां वज्रपात से एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। गांव में मातम छाया हुआ है। किशोरी की पहचान की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :“कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें










