JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में साकची स्थित गुरमीत क्लॉथ स्टोर के मालिक गुरमीत सिंह ने मंगलवार को जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। परिजन उसे लेकर तत्काल टीएमएच पहुंचे। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। गुरमीत ने एक पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा है। लिखा है कि उसके सुसाइड करने की वजह उसके छोटे भाई की पत्नी जसनीत कौर, उसका भाई शम्मी चावला और उसकी मां अमरजीत कौर हैं।
भाई को रुपयों के लिए टॉर्चर कर सुसाइड के लिए किया मजबूर
सुसाइड नोट में स्पष्ट लिखा है कि इन लोगों ने पहले उसके भाई को रुपयों के लिए इतना टॉर्चर किया कि उसने आत्महत्या कर ली। अब वही काम वह लोग मेरे और मेरे परिवार के साथ कर रहे हैं। गुरमीत ने लिखा है कि सोमवार को जसनीत कौर ने उसकी दुकान पर आकर उसे गालियां दीं। उसके बेटे ने दुकान के कैमरे का तार खींच दिया। शम्मी और उसकी मां जसनीत कौर को आगे कर कर उन लोगों को परेशान कर रहे हैं और पैसों की मांग कर रहे हैं। अंत में उसने लिखा है कि पिछले 2 महीनों में जो कुछ भी हुआ है, उससे वह बहुत परेशान है। आखिरी लाइन में उसने रीना और अपनी मां को सॉरी कहते हुए लिखा है कि मैं यह कदम बहुत मजबूरी में उठा रहा हूं।
इसे भी पढ़ें : कलेक्टर के घर में जब नहीं मिला कुछ, तो चोर ने लिखा लेटर…
इसे भी पढ़ें : ढेबकी-नाटी से शादी करोगे …और युवक ने प्रेमिका को काट डाला
इसे भी पढ़ें : BREAKING : जेसीओ समेत सेना के 5 जवान शहीद
इसे भी पढ़ें : झारखंड हाइकोर्ट को मिले एक और जज, 7 जजों का ट्रांसफर, जानिये कौन कहां गये








