spot_img
spot_img
spot_img

तीन दिन बाद उठनी थी बिटिया की डोली, पर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad (Sujit Kumar) : तीन दिन बाद ही बिटिया की डोली उठने वाली थी, पर बदमाशों ने सब बर्बाद कर दिया। जो पैसे बिटिया की शादी में खर्च करने के लिए बैंक से निकाले थे, सब ले उड़े। अब समझ नहीं आ रहा कि कैसे क्या करूं। यह कहते हुए भर आई एक बेबस पिता की आंखें। इस पिता का नाम इम्तियाज अहमद है। वे रिटायर्ड टीचर हैं। वे धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भागा इलाके में रहते हैं।

इम्तियाज अहमद बताते हैं कि आगामी 17 फरवरी को उनकी बेटी का निकाह है। बीते कल यानी सोमवार को शादी के लिए बैंक से एक लाख 45 हजार रुपये निकाल थे। उनका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की झरिया शाखा में है। एक थैला में पैसे रख कर घर जा रहे थे। रास्ते में दोस्त का घर पड़ता है, सो उसके यहां चाय पीने चले गये। शादी की तैयारी को लेकर थोड़ी बहुत बातचीत भी की। फिर झरिया चार नंबर पहुंच कर टेम्पू में बैठ अपने घर के लिए निकल पड़ा।

भागा पहुंच कर टेम्पू से उतरा। रोड क्रॉस करने लगा, तभी एक बदमाश ने हाथों से बैग झपट लिया। वह बाइक पर सवार था। बैग झपटकर वह बड़े आराम से भाग निकला। बैग छिनते ही टीचर के होश उड़ गये। वो चीखने चिल्लाने लगे। उनकी चीख सुन आसपास के लोग जमा हो गये। छिनतई की मिली खबर पर पुलिस स्पॉट पर पहुंची। मौका-ए-वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। वहां एक दुकान में लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई। इधर, जोड़ापोखर पुलिस का कहना है कि वारदात के वक्त बिजली गुल थी। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे। बदमाशों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : नहीं रहा मंत्री अर्जुन मुंडा के PS का बेटा, कैसे क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : गाड़ी जलाकर पर्चा फेंका, कही यह बात… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...