Dhanbad : एक बार फिर धनबाद में भयानक आग लग गई। इस बार इसमें एक चार साल की मासूम समेत तीन लोग झुलसकर मर गये। वहीं 3 बुरी तरह झुलसे है। जिनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर है। बीती रात धनबाद के केंदुआ बाजार के ज्वेलरी पट्टी में SK जनरल श्रृंगार स्टोर में आग लग गई। यह स्टोर सुभाष गुप्ता का बताया जा रहा है। सुभाष का परिवार दुकान के ऊपर ही घर में रहता था। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटे ऊपर-ऊपर तक पहुंच गई। आग ने बगल की इलेक्ट्रिक दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग अपनी जान को जोखिम में डाल अंदर फंसे लोगों को बचाने में जुट गये थे। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लोगों का इल्जाम है कि फोन करने के बाद भी फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस देरी से आयी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की देरी से आने पर लोगों में काफी नाराजगी है। आग कैसे लगी, इसका पता ठीक से नहीं चल पाया है। किसी का कहना है कि दीये से तो कोई शॉर्ट सर्किट का नाम ले रहा है। घटना के समय सुभाष गुप्ता और उनके पिता अशोक गुप्ता घर से बाहर थे। यहां याद दिला दें कि करीब 9 महीने पहले भी धनबाद के एक अपार्टमेंट में भयानक आग लगी थी। जिसमें 15 जानों का नुकसान हुआ था।
इसे भी पढ़ें : 15 IAS करेंगे आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान की मॉनिटरिंग
इसे भी पढ़ें : मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा के लिए प्रदोष काल सबसे शुभ, जानें समय
इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गांजा-ताड़ी पीने वालों ने अनाथ कर डाला चार बेटियों को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : लिवर को तंदुरुस्त रखने का बेहतरीन फॉर्मूला बता गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘ए राजा! तुम कहां हो, तेरी मां पुकार रही है’… देखिये रूह कंपाने वाला वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : NTPC के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने सुनाई यह सजा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 15 IAS करेंगे आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान की मॉनिटरिंग












