spot_img
spot_img
spot_img

तेलंगाना पुलिस ओवरऑल चैंपियन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में आयोजित 68वीं भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का शनिवार को समापन हो गया। बीते छह दिनों तक चले इस आयोजन में देशभर की 28 पुलिस टीमों ने अपनी दक्षता का जौहर दिखाया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में तेलंगाना पुलिस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुये ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, आंध्र प्रदेश पुलिस ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस आयोजन में विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले हुये जहां पुलिस बलों के हुनर की परीक्षा ली गई। मुख्यमंत्री ट्रॉफी पर तेलंगाना पुलिस ने कब्जा जमाया। डॉग स्क्वायड प्रतियोगिता में BSF की टीम विजेता रही, वहीं, तेलंगाना की टीम दूसरे स्थान पर रही। पुलिस फोटोग्राफी में तमिलनाडु पुलिस ने पहला स्थान हासिल किया, तो कंप्यूटर अवेयरनेस में ITBP की टीम अव्वल रही। वैज्ञानिक जांच में भी तेलंगाना पुलिस ने अपना परचम लहराया। वहीं, आंध्र प्रदेश और झारखंड पुलिस क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश पुलिस के स्वान दस्ते की काया ने गोल्ड मेडल जीतकर सबका दिल जीत लिया। वहीं, झारखंड पुलिस ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुये एक गोल्ड और चार सिल्वर मेडल अपने नाम किये। NCRB ट्रॉफी फॉर एम्पावरिंग पुलिस विथ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में तमिलनाडु पुलिस विजेता बनी। इस आयोजन ने पुलिस बलों की क्षमताओं को परखने और उन्हें आधुनिक तकनीक से लैस करने का अवसर दिया। छह दिनों तक चले इस महामुकाबले में जांबाज पुलिसकर्मियों का जोश देखने लायक था।

इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचीं राष्ट्रपति…

इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन इलाकों में अगले 2 रोज नहीं आयेगा पानी

इसे भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइस मनी का हुआ ऐलान, इन पर होगी पैसों की बारिश

इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचीं राष्ट्रपति…

इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन इलाकों में अगले 2 रोज नहीं आयेगा पानी

इसे भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइस मनी का हुआ ऐलान, इन पर होगी पैसों की बारिश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...