spot_img
spot_img
spot_img

एक हफ्ते में स्थिति स्पष्ट हो जायेगी, किस बारे में बोले अमित शाह… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Mumbai : Financial Express के Best Banks Awards कार्यक्रम में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अर्थव्यवस्था और विकास को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में जब कई विकसित देश मंदी का सामना कर रहे हैं, भारत में FDI में 14% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शाह ने कहा, भारत-अमेरिका के बीच बातचीत अंतिम चरण में है। सरकार सुनिश्चित करेगी कि अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से चले। एक हफ्ते के भीतर स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। अमित शाह ने युवा शक्ति पर जोर देते हुये कहा, भारत के युवा विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार का जोर स्वदेशी पर है, जो चीज भारत में बनाई जाती है, वही असली स्वदेशी है।

अमित शाह ने कहा कि आर्थिक विकास सिर्फ एक सवाल नहीं बल्कि 130 करोड़ लोगों के रोजगार का मुद्दा भी है। उन्होंने बताया कि इनकम टैक्स और GST सुधारों से लगभग ढाई लाख करोड़ की बचत हुई है। वहीं, सरकार दुनिया भर की कंपनियों को भारत में उत्पादन के लिये आमंत्रित कर रही है। शाह ने देशवासियों से अपील की कि दीपावली के अवसर पर पूरा स्वदेशी सामान ही खरीदें, क्योंकि यह भारत की ग्रोथ स्टोरी को और मजबूत बनायेगा। शाह ने कहा कि GST के बारे में राहुल गांधी की पार्टी द्वारा किये गये दावों पर कहा, “राज्य विरोध कर रहे थे, उनकी सरकार विकास की गारंटी नहीं दे पाई। मोदी सरकार ने राज्यों को 14% विकास की गारंटी दी।” शाह ने कहा कि भारत सबसे अच्छी दर पर तेल खरीदना जारी रखेगा। वहीं, दूध, रोटी, पनीर और कॉपी-किताबों जैसे सामानों पर GST खत्म किया गया है, जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ कम होगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...