Kohramlive : एशिया कप 2025 के सुपर-4 में गुरुवार को पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उसका सामना भारत से होगा। यह एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार होगा जब भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने होंगे। पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन बनाये। टीम के लिये मोहम्मद हारिस ने 31 और मोहम्मद नवाज ने 25 रन बनाये। सलमान आगा और शाहीन अफरीदी ने समान रूप से 19-19 रन बनाये। फहीम अशरफ 14 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश ने लक्ष्य का पीछा करते हुये 20 ओवर में 9 विकेट पर 124 रन बनाये। तस्किन अहमद ने 3 विकेट लिये, जबकि मेहदी हसन और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट लिये। मुस्तफिजुर रहमान ने 1 विकेट लिया। मैच के निर्णायक क्षणों में हारिस रऊफ ने तस्किन अहमद और तंजीम हसन साकिब को बोल्ड कर बांग्लादेश की उम्मीदों को तोड़ दिया। अंत तक बांग्लादेश 11 रन से पिछड़ते हुये हार गई। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने फाइनल में भारत के खिलाफ मुकाबले का टिकट पक्का किया, जबकि श्रीलंका फाइनल की रेस से बाहर हो गई है। 28 सितंबर को दुबई में होने वाला भारत-पाकिस्तान फाइनल एशिया कप 2025 का सबसे रोमांचक मुकाबला माना जा रहा है।
41 साल बाद भारत और पाकिस्तान में फाइनल मुकाबला
Date:

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…
Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...
रांची में बंद घरों का ‘बेताज बादशाह’ अरेस्ट, सोना और 18 किलो चांदी बरामद… देखें वीडियो
Ranchi : रांची के नामकुम इलाके में लगातार बंद...
हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…
Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...
मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…
Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...













