spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा के कई थानों में पहुंची आज डॉक्टरों की टीम… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में SP के निर्देश पर जिले के सभी थानों, ओपी और पुलिस चौकियों पर तैनात पुलिस अधिकारियों, जवानों और चौकीदारों को अब आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार देने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कदम का उद्देश्य दुर्घटनाओं या आपात स्थितियों में तत्काल जीवनरक्षक सहायता प्रदान करना है।

इसी क्रम में गुरुवार को डंडई, मेराल, रमकंडा, चिनिया और बड़गड़ थानों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की टीम पहुंची। डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों और चौकीदारों को फर्स्ट एड बॉक्स की सामग्री, उसके सही उपयोग, खून बहने की स्थिति, चोट या बेहोशी जैसे हालातों में त्वरित प्रतिक्रिया के तौर-तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।

जिले के पुलिस कप्तान ने इसे जनहित और मानवीयता से जुड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि “हमारी पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि आपदा या संकट में सबसे पहले मदद पहुंचाने वाली टीम भी है। ऐसे में प्राथमिक उपचार का ज्ञान उन्हें और अधिक सक्षम बनायेगा।” गढ़वा पुलिस की यह पहल न सिर्फ सेवा भावना को दर्शाती है, बल्कि आम जनता और पुलिस के बीच भरोसे की डोर को और मजबूत करती है।

इसे भी पढ़े : चुनाव से पहले ‘छोटे सरकार’ को मिली बड़ी राहत, गो’लीकांड में रिहा

इसे भी पढ़े : “गुरूजी की तबीयत कैसी है”, इस सवाल पर क्या बोले CM हेमंत… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े : चक्रवाती तूफान ‘विफा’ ढायेगा कहर, भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

इसे भी पढ़े : हेमंत कैबिनेट में 21 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

इसे भी पढ़े : BDL युवाओं को दे रहा शानदार मौका, जल्दी करें अप्लाई

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...