Kohramlive : भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने युवाओं के लिए सुनहरा मौका दिया है। कंपनी ने ट्रेनी इंजीनियर, ऑफिसर और डिप्लोमा असिस्टेंट समेत कुल 212 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त 2025 तक bdl-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, फाइनेंस और HR जैसे फील्ड में ये नौकरियां हैं। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, डिप्लोमा होल्डर और संबंधित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।
सैलरी
सबसे खास बात – इन पदों पर चयनित ट्रेनीज को हर साल बढ़ता हुआ वेतन मिलेगा। इंजीनियर और ऑफिसर पद के लिए शुरुआती वेतन ₹29,500 से शुरू होकर चौथे साल तक ₹38,500 हो जायेगा, जबकि डिप्लोमा और सहायक पदों पर यह ₹24,500 से शुरू होकर ₹29,000 तक पहुंचेगा। आवेदन के लिए अधिकतम उम्र 28 वर्ष है और आरक्षित वर्गों को नियमों के तहत छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, OBC और EWS वर्ग को ₹300 शुल्क देना होगा, जबकि SC/ST/PwBD और पूर्व सैनिक के लिए आवेदन नि:शुल्क है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Recruitment of Trainee…” लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और फीस भरें।
इसे भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान ‘विफा’ ढायेगा कहर, भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
इसे भी पढ़ें : भारत को बड़ा झटका, उपकप्तान ऋषभ पंत सीरीज से बाहर
इसे भी पढ़ें : आज हरियाली अमावस्या : पितरों की शांति, ध्यान और दान का विशेष दिन








