spot_img
spot_img
spot_img

ICC की नई T20 रैंकिंग में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का कमाल, टॉप 10 में पहुंचा ये बल्लेबाज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive :  इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खत्म पांच मैचों की T20 सीरीज के बाद ICC T20 की नई रैंकिंग जारी हो गई है। इसने टीम इंडिया के खिलाड़ियों में अपना पोजीशन पहले से बेहतर किया है। अनुभवी दिनेश कार्तिक हाल में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत ताजा जारी बल्लेबाजी रैंकिंग में 108 पायदान की बड़ी छलांग लगाकर 87वें स्थान पर पहुंच गए। युवा ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहे।

बैटिंग रैंकिंग में छठे स्थान पर ईशान

ईशान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में दो अर्धशतक जड़े थे और उन्होंने 41 के औसत से कुल 206 रन बनाए थे। इस फॉर्म की बदौलत बाएं हाथ के क्रिकेटर को बल्लेबाजों की ताजा जारी टी20 रैंकिंग में एक पायदान के फायदा हुआ और वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। कार्तिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पाचवें सत्र से ही शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में कुछ तेजतर्रार पारियां खेलीं।

बॉलिंग में चहल को 23 वां स्थान

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अभी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज है और किशन शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। गेंदबाजों की टी20 रैंकिंग में युजवेंद्र चहल ने सबसे लंबी छलांग लगाई है। इस भारतीय स्पिनर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान 6 विकेट की बदौलत तीन पायदान के फायदे से 23वां स्थान हासिल किया। जोश हेजलवुड टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर) और श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसारंगा (छठे) दोनों एक एक पायदान के फायदे से शीर्ष 10 में पहुंच गए।

रवींद्र जडेजा ऑल राउंडर सूची में टॉप पर

रवींद्र जडेजा ने 385 रेटिंग अंक से टेस्ट ऑलराउंडर सूची में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है।  वह इस समय भारत के इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच के लिए ब्रिटेन में हैं जो पिछले साल पांच मैचों की सीरीज का मैच है जो कोविड-19 के कारण पूरा नहीं हो सका था। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन 346 रेटिंग अंक से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

कोहली टेस्ट बैटिंग में दसवें स्थान पर बरकरार

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (742) टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में 10वें स्थान पर बने हुए हैं,जबकि अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (850) और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (830) गेंदबाजों की सूची में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच भी बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बूते गेंदबाजों की सूची में चार पायदान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस टेस्ट गेंदबाजों की सूची में 901 रेटिंग अंक से शीर्ष पर हैं।

इसे भी पढ़ें :  से*क्स के वक्त हमेशा लाइट ऑफ कर देता, आंखों पर बांध देता था पट्टी, फिर…

इसे भी पढ़ें : जुलाई में बदल जाएंगे इतने नियम, भरना पड़ेगा जुर्माना !

इसे भी पढ़ें : उफ, प्रेग्नेंट नेहा को मार डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : देहरी पर बैठा इंसान धधक उठा, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : मैट्रिक में बेहतर रिजल्ट लाने गई शिष्या के पेट में पलने लगा बच्चा

इसे भी पढ़ें : Amazing : महिला के गर्भ में पल रहे 13 बच्चे

इसे भी पढ़ें : अगले सप्ताह से सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद करने के आदेश, जानिए क्यों…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...