spot_img

जीत से 9 विकेट दूर टीम इंडिया, अय्यर ने रचा इति‍हास

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KANPUR: कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। जीत के लिए अंतिम दिन 9 विकेट की जरूरत हैं। बल्‍लेबाजों और गेंदबाजों के मिलाजुला प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम कीवी टीम से आगे दिख रही है। तीसरे दिन गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और चौथे दिन खराब शुरुआत के बाद शानदार अंत किया। डेब्यू डेस्‍ट में श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया। पहली पारी में शानदार शतक के बाद दूसरी पारी में अर्ध शतक बनाया। अय्यर डेब्‍यू डेस्‍ट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गये। ऋद्धिमान साहा ने भी अर्धशतक लगाया। दोनों बल्‍लेबाजों की बैटिंग के दम पर टीम इंडिया ने न्‍यूजीलैंड को जीत के लिए 284 रनों का लक्ष्य दिया। गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 3 रन पर न्यूजीलैंड का एक विकेट गिरा दिया।

आर अश्विन ने विल यंग को 2 रन के निजी स्‍कोर पर पवेलियन भेज दिया। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक न्‍यूजीलैंड की टीम 4 रन बनाकर अपना एक विकेट खो चुका है। न्‍यूजीलैंड के विल यंग ने रिव्‍यू लेने में देरी की और अपना विकेट गवां दिया। विल- टॉम लाथम से बात कर रिव्यू लिया, लेकिन जब उन्होंने रिव्यू लेने का इशारा किया, तब तक उनका समय खत्म हो गया था। रीप्ले में साफ नजर आया कि गेंद लेग स्टंप को छोड़ रही थी।
वहीं छठे विकेट के लिए आर अश्विन ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने 118 गेंदों पर 52 रन जोड़े। काइल जेमीसन ने अश्विन (32) को बोल्ड कर इस जोड़ी को तोड़ा। वहीं आठवें विकेट के लिए साहा और अक्षर पटेल ने 124 गेंदों पर नाबाद 67 रन जोड़े। अक्षर पटेल ने 67 गेंदों पर नाबाद 28 रनों की पारी खेली।

इसे भी पढ़ें : UPTET 2021 की परीक्षा हुई रद्द, SOCIAL MEDIA पर वायरल हुआ पेपर, देखें…

इसे भी पढ़ें : भारतीय वायु सेना में निकली बंपर वैकेंसी, जानें कब तक करना है आवेदन

इसे भी पढ़ें : श्‍मशान जा रहे 18 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर

इसे भी पढ़ें : घर में घुसकर युवक को उतारा मौत के घाट, परिजन बोले…

इसे भी पढ़ें : द. अफ्रीका से भारत आए 2 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

इसे भी पढ़ें : पाकिस्‍तान के इन दो दिग्‍गजों का अश्विन ने तोड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास

इसे भी पढ़ें : Jio phone next Unboxing : यह फीचर्स बनाते हैं इसे बेहद खास

इसे भी पढ़ें : आंगनबाड़ी में 1130 पदों पर होगी बहाली, जानें पूरी डिटेल

इसे भी पढ़ें : बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर वैकेंसी, ऐसे होगा चयन

इसे भी पढ़ें : 10वीं पास बिना पा सकते हैं नौकरी, ऐसे करें अप्लाई

इसे भी पढ़ें : होम गार्ड कॉन्‍स्‍टेबल में निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप बने दूल्हा…

UP : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने...

जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…

Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐसा सितारा खो...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...