ओवल : टीम इंडिया ने सोमवार को ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर इतिहास रच दिया। टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड को 157 रनों से हरा दिया। पहली पारी में पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में रोहित शर्मा के शतक समेत अन्य बल्लेबाजों की बेहतरीन बैटिंग के दम पर 466 रन बनाये। इंग्लैंड को जीत के लिए 368 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम 210 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। ओवल की बात करें तो टीम को इस ग्राउंड पर टेस्ट मैच जीतने के लिए 5 दशक का लंबा इंतजार करना पड़ा। 1971 में अजीत वाडेकर की कप्तानी में टीम इंडिया ने ओवल में टेस्ट मैच जीता था।
इसे भी पढ़ें : रातों रात अमीर बनने की चाह में जा रहा है जेल, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : बालकनी में कपड़ा पसारने गई थी छात्राएं, देखिये क्या हो गया…
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की टीम 191 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। इंग्लैंड की टीम 299 रन बनाकर पहली पारी में 99 रनों की लीड ले ली। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के खिलाडि़यों ने शानदार बैटिंग की। ओपनर केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। एंडरसन ने राहुल को 46 के निजी स्कोर पर आउट कर टीम इंडिया को पहला झटका दिया। राहुल के आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने चेतेश्वर पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। टीम इंडिया का दूसरा विकेट रोहित के रूप में गिरा। वह 127 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 236 के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा। रोहित शर्मा के शतक समेत बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने अपनी दूसरी पारी में 466 रन का विशाल स्कोर बनाया और इंग्लैंड को जीत के लिए 368 रन का लक्ष्य दिया। मैच के पांचवें दिन पूरी इंग्लैंड टीम 210 रन पर ढेर हो गई।
ओवल में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
15-18 अगस्त 1936- इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराया
17-20 अगस्त 1946- मुकाबला ड्रॉ रहा
14-19 अगस्त 1952- ड्रॉ
20-24 अगस्त 1959- इंग्लैंड ने पारी और 27 रन से हराया
19-24 अगस्त 1971- भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया
30 अगस्त-4 सितंबर 1979- ड्रॉ
8-13 जुलाई 1982- ड्रॉ
23-28 अगस्त 1990- ड्रॉ
5-9 सितंबर 2002-ड्रॉ
9-13 अगस्त 2007- ड्रॉ
18-22 अगस्त 2011- इंग्लैंड ने पारी और 8 रनों से मैच जीता
15-17 अगस्त 2014- पारी और 244 रनों से इंग्लैंड जीता
7-11 सितंबर 2018- 118 रनों से जीता इंग्लैंड
2-6 सितंबर 2021- भारत ने इंग्लैंड को 157 रनों हराया
इसे भी पढ़ें : बीवी के पीछे पड़े युवक को लगा दिया ठिकाना, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : …सड़क पर उतर आये सैकड़ों लोग…(वीडियो)






