पलामू : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं बालकनी में कपड़ा पसारने गई थी। इसी दौरान बालकनी टूट गई और छात्राएं 25 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में 6 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में सभी घायलों को एंबुलेंस से हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिकी उपचार के बाद शोभा कुमारी, कुसुम कुमारी, कविता कुमारी व मीरा कुमारी को मेदिनीनगर रेफर कर दिया है। वहीं, प्रियंका कुमारी व सरस्वती कुमारी का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। सभी 10वीं की छात्रा है। यह स्कूल पलामू के हुसैनाबाद में है। हादसे के बाद स्कूल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। भवन का निर्माण एक करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से हुआ है।
इसे भी पढ़ें :गेम खेलने से रोका तो बाप को मार डाला, ऐेसे खुला राज…
इसे भी पढ़ें : Breaking : CBI करेगी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच
इसे भी पढ़ें : बीवी के पीछे पड़े युवक को लगा दिया ठिकाना, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : …सड़क पर उतर आये सैकड़ों लोग…(वीडियो)






