spot_img

WestIndies के खिलाफ T20 सीरीज के लिए Team India की घोषणा, विराट हुए टीम से बाहर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : WestIndies के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए Team India की घोषणा कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने कैरेबियाई दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम का चयन किया है।  इस दौरे पर रोहित शर्मा T20 सीरीज में टीम के कैप्टन होंगे।

बता दें की T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आर अश्विन की फिर से वापसी हो गई है। दिग्गज ऑफ स्पिनर को पहले T20 विश्व कप में मौका मिला था, लेकिन इसके बाद एक ही सीरीज वे खेल पाए और फिर बाहर हो गए। हालांकि, अच्छी बात ये है कि केएल राहुल और कुलदीप यादव की भी वापसी हो गई है, लेकिन ये खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही टीम में लौट पाएंगे। इस दौरे के लिए विराट कोहली को टीम में जगह नहीं मिली है। वनडे टीम से उनको आराम मिला था, जबकि टी20 सीरीज को लेकर बीसीसीआई ने कोई जानकारी नहीं दी है। अगर ये कहा जाए कि वे टी20 टीम से बाहर हैं तो गलत नहीं होगा। हालांकि, उनकी चोट को देखें तो कहा जा सकता है कि उनको आराम दिया गया है। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है। बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है, क्योंकि अगस्त के आखिर में टीम इंडिया को एशिया कप भी खेलना है। विराट कोहली और बुमराह के अलावा युजवेंद्र चहल को भी आराम दिया गया है, जो इस पांच मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उमरान मलिक को लगातार तीन सीरीजों के लिए चुना गया, जिसमें उनको दो मौके मिले, लेकिन चौथी सीरीज में उनको ड्रॉप कर दिया गया। इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन को भी ड्रॉप किया गया है। सैमसन फिर भी अच्छी पारी खेले थे, लेकिन गायकवाड़ फॉर्म से जूझते नजर आए थे।

इस प्रकार है TEAM

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल*, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव*, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 29 जुलाई से शुरू होगी, जो 7 अगस्त तक चलने वाली है। पहले तीन मुकाबले कैरेबियाई सरजमीं पर खेले जाएंगे, जबकि दो मैच फ्लोरिडा के लॉडरहिल में आयोजित होंगे। ये यूएसए का एरिया है। पहला मैच 29 जुलाई, दूसरा मैच 1 अगस्त को, तीसरा मैच दो अगस्त, चौथा मैच 6 अगस्त को और पांचवां मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Sawan 2022 : बाबा धाम में गर्भ गृह में एंट्री पर बैन, कैसे होगा जलाभिषेक… जानिये यहां

इसे भी पढ़ें : आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, चांद को टकटकी लगाए देखते रहे लोग

इसे भी पढ़ें : कोर्ट के बाहर से बेटे का अगवा, थाना में रोती मां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 8 IPS इधर से उधर, किशोर कौशल बने रांची के नये SSP

इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को फ्री में लगेगी बूस्टर डोज

इसे भी पढ़ें : गृह मंत्रालय ने अनुकंपा नियुक्ति का बदला नियम, अब ऐसे मिलेगी नौकरी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...