spot_img

टैटू ने खोल दिया सिर क’टी ला’श का राज… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : 19 जून को बुण्डू थाना क्षेत्र के सुमानडीह स्थित महादेवटांड़ के जंगल में मिला सिर कटा अधजला शव पुलिस के लिये बड़ी चुनौती बन गया था। शव इतना बुरी तरह जलाया गया था कि उसकी पहचान कर पाना लगभग नामुमकिन लग रहा था। लेकिन दाहिने हाथ की कलाई पर गुदा “Sanjoy Raj @ Pal” पुलिस को तगड़ा क्लू दे गया। करीब 18 दिन की वैज्ञानिक जांच, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई छानबीन के बाद रांची पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की परतें खोल दीं। इस सनसनीखेज हत्या के पीछे पत्नी, उसके प्रेमी और अवैध रिश्ते की खौफनाक साजिश निकली।

मृतक की पहचान तमाड़ थाना क्षेत्र के मांझी टोली के 27 साल के संजय लोहरा के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि संजय की पत्नी सुबोधनी देवी का बीते 2 सालों से रमन कुमार सेठ के साथ अवैध प्रेम संबंध था। जब संजय को इस रिश्ते की भनक लग गई तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पुलिस के अनुसार, पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों को पैसे देकर हत्या की सुपारी दी।

शादी में जाने का बहाना… और मौत के जाल में फंस गया पति

18 जून को सुबोधनी देवी ने अपने पति से कहा कि उसे सोनाहातू इलाके में एक शादी समारोह में जाना है। दोनों मोटरसाइकिल से निकले। रास्ते में आड़िया सतिया नदी के पास पत्नी ने शौच जाने का बहाना बनाकर बाइक रुकवाई और किनारे चली गई। इसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे प्रेमी रमन सेठ और उसके दो साथी ऑल्टो कार से वहां पहुंचे। आरोपियों ने संजय पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

सिर काटा, शव जलाया… फिर जंगल में दफना दिया सिर

हत्या के बाद आरोपी शव को ऑल्टो कार में डालकर बुण्डू के महादेवटांड़ जंगल ले गये। यहां पहचान मिटाने के लिये शव का सिर धड़ से अलग किया गया। धड़ पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई, जबकि कटा हुआ सिर तमाड़ थाना क्षेत्र के सुंदरडीह स्थित रानी वन जंगल में ले जाकर जमीन में गाड़ दिया गया। इतना ही नहीं, संजय की मोटरसाइकिल को भी तमाड़ के बबईकुढ़ी इलाके में छोड़ दिया गया ताकि पुलिस गुमराह हो जाये।

ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी ऐसे सुलझी 

मामले की गंभीरता को देखते हुये SSP रांची के निर्देश पर ग्रामीण SP और SDPO बुण्डू के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक जांच, गुप्त सूचनाओं और डिजिटल ट्रैकिंग के जरिये पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ीं। 6 जुलाई को पुलिस ने रमन कुमार सेठ(34) और सुबोधनी देवी(26) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने रानी वन जंगल से मृतक का कटा हुआ सिर, हत्या में इस्तेमाल चापड़, ऑल्टो कार, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : बाबा बर्फानी का हिम शिवलिंग तेजी से पिघला! आराधकों में बढ़ी चिंता…

इसे भी पढ़ें : …और एक पति मा’रा गया, बीवी और उसका आशिक अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें : रेलवे अधिकारी की डे’ड बॉडी मिलने से सनसनी…

इसे भी पढ़ें : जेल में खू’नखराबा, 26 मा’रे गये, सेना बुलानी पड़ी…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो...

वायनाड से आया भयावह वीडियो, CM ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग… देखें वीडियो

Kohramlive : केरल के वायनाड में मंगलवार को लगातार...

बाबा बर्फानी का हिम शिवलिंग तेजी से पिघला! आराधकों में बढ़ी चिंता…

Kohramlive : अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने...

…और एक पति मा’रा गया, बीवी और उसका आशिक अरेस्ट…

Bihar : किशनगंज के बिशनपुर थाना क्षेत्र में हुये...

रेलवे अधिकारी की डे’ड बॉडी मिलने से सनसनी…

Koderma : धनबाद–गया रेलखंड पर कोडरमा रेलवे स्टेशन के...