spot_img
spot_img
spot_img

टाटा ग्रुप ने लॉन्‍च किया अपना सुपर ऐप ‘TataNeu’, आसानी से कराएं ये काम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : लंबी प्रतीक्षा के बाद टाटा ग्रुप (Tata Group) ने 7 अप्रैल को अपने मोस्ट अवेटेड सुपर ऐप न्यू (Tata Neu) को लॉन्च कर दिया। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि प्लेटफॉर्म का मकसद इंडियन कंज्यूमर्स के जीवन को सरल और आसान बनाना है। टाटा के न्यू ऐप से एयरलाइन्स, होटल्स, दवाओं और किराने का सामान एक प्लेटफॉर्म पर मिलने का दावा किया जा रहा है। टाटान्यू (Tata Neu) ऐप के इंटरफेस की फोटो भी सामने आ चुकी है। डार्क थीम के साथ इस ऐप में कई मल्टीपल यूजेस वाले कई अलग-अलग आइकॉन नजर आ रहे हैं।

क्या हैं यह सुपरऐप्स

  • ब्लैकबेरी फाउंडर माइक लैजारिडिस ने 2010 में सुपर ऐप शब्द दिया था। सुपर ऐप, यानी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिस पर सभी जरूरत की वस्तुएं और सेवाएं मिलती हैं।
  • चीन में एक ऐसा ही ऐप है वीचैट (WeChat)। शुरुआत तो इसकी मैसेजिंग ऐप के तौर पर हुई थी। इसके बाद इस पर पेमेंट्स, शॉपिंग, फूड ऑर्डरिंग, कैब सर्विसेस भी मिलने लगी और इस तरह यह एक सुपर ऐप बन गया।

कौन बनाता है सुपर ऐप्स

  • आम तौर पर ऐसी कंपनियां सुपर ऐप बनाती हैं, जो कई तरह की सर्विसेस और प्रोडक्ट्स ऑफर करती हैं। वे सुपर ऐप के जरिए इन ऑफरिंग्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश करती हैं।
  • सुपर ऐप का कंसेप्ट सबसे पहले चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया में सामने आया। वीचैट, गोजेक (GoJek), ग्रैब (Grab) ने अपना रेवेन्यू बढ़ाने के लिए अतिरिक्त सर्विसेस देना शुरू किया। इन कंपनियों ने सोशल मीडिया और कम्युनिकेशन जरूरतों के आधार पर अपने प्लेटफॉर्म पर कस्टमर ट्रैफिक बढ़ाने के लिए ये कदम उठाए थे।
  • पश्चिम एशिया क्षेत्र में एक अलग ही अप्रोच सामने आई। माजिद अल फुत्ताइम ग्रुप, एमार, चलहूब ग्रुप जैसे पारंपरिक बिजनेस ग्रुप्स के शॉपिंग मॉल्स, ग्रॉसरी और एंटरटेनमेंट बिजनेस थे। उन्होंने डिजिटल असेट्स बनाए और उन्हें सुपर ऐप्स में बदल दिया। एक से अधिक प्रोडक्ट्स अब इस पर उपलब्ध हैं।

भारतीय कंपनियां (टाटा ग्रुप) सुपर ऐप्स क्यों बनाना चाहती हैं?

  • एक देश या क्षेत्र को तब सुपर ऐप के लिए तैयार माना जाता है, जब वहां की बड़ी आबादी डेस्कटॉप के बजाय स्मार्टफोन से ज्यादा से ज्यादा सेवाएं और सुविधाएं चाहती है। स्थानीय जरूरतों को पूरा करने के लिए ऐप्स का इकोसिस्टम न होना भी इसकी एक बड़ी वजह है।
  • भारत एक ऐसा मार्केट बनता जा रहा है, जहां बड़ी आबादी इंटरनेट का इस्तेमाल कर रही है। आज 90% सब्सक्राइबर मोबाइल के जरिए इंटरनेट सर्फिंग कर रहे हैं। इस वजह से ज्यादातर कंपनियां सुपर ऐप्स बना रही हैं। इसके अलावा सुपर ऐप्स रेवेन्यू बढ़ाने के साथ ही कंज्यूमर डेटा से यूजर बिहेवियर के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने में कामयाब होता है।

इसे भी पढ़ें : JEE Main परीक्षा की तारीखें बदली, यहां देखें नया शेड्यूल

इसे भी पढ़ें : गर्मी ने तोड़ा 121 साल का रिकॉर्ड, इन बातों का रखिए ख्याल, नहीं पड़ेंगे बीमार

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...