spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अफगानिस्तान में बहुविवाह से परेशान है तालिबान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • मेहर और परिवार का खर्च बढ़ने से कमांडर कर रहे भ्रष्टाचार कमांडरों में दुल्हन के लिए चुकाई जाने वाली राशि की मांग तेजी से बढ़ी
  • ज्‍यादा शादियां करने से बचने का जारी किया गया है फरमान

कोहराम लाइव डेस्क :अफगानिस्तान में बहुविवाह के कारण आतंकी संगठन तालिबान की परेशानी बढ़ गई है। मुस्लिम धर्म में पुरुषों को चार शादी करने की अनुमति है। लिहाजा वहां तालिबानी कमांडर और लीडर एक से ज्यादा शादियां करते हैं। परिवार बड़ा होने की वजह से उनका खर्च भी बढ़ गया है। इस वजह से वे भ्रष्टाचार और गैरकानूनी काम करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उनके खिलाफ बड़े स्‍तर पर शिकायतें आ रही हैं। इस बढ़ती समस्या से परेशान तालिबानी नेताओं ने ज्यादा शादियां करने से बचने के लिए एक फरमान जारी किया है।

से भी पढ़ें :केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का काफिला रोकने की कोशिश, …और हो गई नोक-झोंक

जिनकी पहले ही कई शादियां, उन पर लागू नहीं होगा नियम

इस आदेश में कहा गया है कि लीडरों और कमांडरों को कई पत्नियां रखने से बचना चाहिए। एक से ज्यादा पत्नियों की वजह से विरोधी हमारी आलोचना कर रहे हैं। अधिकतर तालिबानी नेता और कमांडरों की एक से ज्यादा पत्नी हैं। जिनकी पहले से ही कई शादियां हैं, उन पर यह नियम लागू नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें :पुलिस-नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, एक ग्रामीण की मौत की सूचना, एक महिला को लगी गोली

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बढ़े मामले

एक तालिबानी सूत्र ने बताया कि कमांडरों में मेहर की रकम यानी दुल्हन के लिए चुकाई जाने वाली राशि की मांग तेजी से बढ़ी है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में कई पश्तून आदिवासियों में लड़के पक्ष को शादी के लिए लड़की के परिवार वालों को मोटी रकम देनी पड़ती है।

इसे भी पढ़ें :सीएम के साथ नहीं बनी बात, पारा शिक्षकों ने लिया ये फैसला…

दो पन्नों का है फरमान

दो पन्ने का यह फरमान अफगान तालिबान लीडर मुल्लाह हिबतुल्लाह के नाम से जारी हुआ है। इसमें कहा गया है कि दो या चार शादियां प्रतिबंधित नहीं हैं, लेकिन शादियों में भारी खर्च की वजह से हमें इससे बचना चाहिए। विरोधी इसकी लगातार आलोचना कर रहे हैं। अगर सभी कमांडर बहुविवाह से बचते हैं तो उन्हें भ्रष्टाचार और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने की जरूरत नहीं रह जाएगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राशन के अनाज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, कल से बदल जायेगा सारा नियम…

Delhi : देश में अनाज के भंडारण और प्रबंधन को...

‘बेटी’ को ले गया मौ’त के मुहाने पर, फिर…

UP : रिश्तों की दुनिया में पिता को बेटी...