नई दिल्ली: दो गज दूरी मास्क है जरूरी…आपके मोबाइल में बिग बी की आवाज में बजने वाली कॉलर ट्यून आज से नहीं सुनाई देगी। इसकी जगह अब नई आवाज सुनने को मिलेगी, जो कोरोना से जुड़े संदेश हम तक पहुंचाएगी। यह आवाज होगी जसलीन भल्ला की। 30 सेकेंड वाली यह नई कॉलर ट्यून भी हिन्दी-अंगरेजी में होगी। जसलीन भल्ला जानी-मानी वॉयस ओवर आर्टिस्ट हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार अब कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरुकता फैलाना चाहती है, इसलिए आवाज बदली गई है।













