spot_img
spot_img

मेरी ब्रा का साइज… ले रहे हैं, जानिये Shweta Tiwari के इस बयान पर क्यों मचा बवाल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) हाल ही में अपने वेब शो से जुड़े एक इवेंट के लिए भोपाल गई थीं। श्वेता तिवारी के साथ इस इवेंट पर रोहित रॉय, दिगांगना सूर्यवंशी और सौरभ राज जैन भी मंच पर बैठे थे। इस दौरान श्वेता तिवारी ने विवादित बयान देते हुए कहा, ‘मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं।’ यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ब्रा को भगवान से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया लोगों ने श्वेता तिवारी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोगों ने यह कहकर आपत्ति जताई है कि यह अपमानजनक है

 असल में हुआ यह था…

वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल में होने वाली है। शहर के एक होटल में श्वेता की टीम का इंटरव्यू चल रहा था। उसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया। मीडिया के सामने श्वेता तिवारी जिस ‘भगवान’ की बात कर रही थीं, वो इस प्रोजेक्ट में उनके को-एक्टर सौरभ राज जैन हैं। मंच पर श्वेता के साथ एक्टर कंवलजीत, सौरभ राज जैन, रोहित रॉय और दिगांगना सूर्यवंशी मौजूद थे। ये सभी भोपाल में शूट होने वाली वेब सीरीज ‘शोस्टॉपर’ के प्रमोशन और अनाउंसमेंट के लिए आए थे। सभी सीरीज में साथ काम करेंगे।

सीरीज में एक किरदार ब्रा फिटर का है। जिसे सौरभ निभा रहे हैं। एक्टर इससे पहले महाभारत सीरियल में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभा चुके हैं। इसको लेकर मंच का संचालन करने वाले साहिल ने पूछा कि आप अभी तक भगवान का किरदार निभाते थे और अब सीधे एक ब्रा फिटर का किरदार कर रहे हैं। इसी बीच श्वेता ने हंसते हुए कहा- सीरीज में “भगवान’ मेरे ब्रा का साइज ले रहे हैं।

कांग्रेस ने कहा- तुरंत हो Shweta Tiwari पे  FIR

श्वेता तिवारी के बयान पर कांग्रेस ने तत्काल FIR कराने की मांग की है। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा का कहना है कि छोटे-छोटे मामलों में सीधे FIR का निर्णय लेने वाले गृहमंत्री, श्वेता तिवारी के भगवान का अपमान किए जाने के मामले में कह रहे है कि मैंने भी देखा है, सुना है, पुलिस कमिश्नर से सारे तथ्य, संदर्भ बुलवाएंगे, फिर निर्णय लेंगे। जबकि यह तो सीधे-सीधे धार्मिक भावनाओं का अपमान है। मामला बढ़ा और गृहमंत्री से श्वेता तिवारी और वेब सीरीज के डायरेक्टर पर FIR दर्ज करने की मांग उठने लगी।  हिन्दू संगठन ने चेतावनी तक दे दी कि श्वेता तिवारी अपने बयान पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे वरना हिन्दू संगठन वेब सीरीज की भोपाल में शूटिंग नहीं होने देंगे।

इसे भी पढ़ें : विरोध के बाद रेलवे ने NTPC और Group D भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

इसे भी पढ़ें : Hardik Pandya ने नानी के साथ किया Srivalli गाने का हुक स्टेप(Video)

इसे भी पढ़ें : 126 साल की उम्र में पद्मश्री अवार्ड, जानें शिवानंद बाबा की जिंदगी के राज

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...