spot_img
spot_img
spot_img

126 साल की उम्र में पद्मश्री अवार्ड, जानें शिवानंद बाबा की जिंदगी के राज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

वाराणसी: वाराणसी के कबीरनगर इलाके के रहने वाले बाबा शिवानंद की उम्र 126 साल है और वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। आधार कार्ड और पासपोर्ट पर उनकी जन्मतिथि 8 अगस्त 1896 दर्ज है। इस लिहाज से वो दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान हैं।  लेकिन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जापान के चित्तेसु वतनबे के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है।  शिवानंद बाबा ने बताया कि वो फल और दूध नहीं बल्कि सिर्फ उबला हुआ खाना खाते हैं, सुबह तीन बजे उठ बिस्तर छोड़ देते हैं और योग करने मे जुट जाते हैं। काशी के शिवानंद बाबा को मोदी सरकार ने पद्मश्री अवार्ड देने जा रही है।

126 सालों जिंदा और पूरी तरह से स्वस्थ हैं

शिवानंद बाबा सिर्फ उबला हुआ खाना खाते हैं।  वो हर दिन सुबह 3 बजे उठकर योग करते हैं।  उसके बाद पूजा पाठ से अपने दिन की शुरुआत करते हैं।  शिवानंद बाबा ने बताया कि वो फल और दूध का सेवन नहीं बल्कि सिर्फ उबला हुआ भोजन करते है।  वो भी कम नमक वाला खाना खाते हैं।  इस वजह से वो 126 सालों जिंदा और पूरी तरह से स्वस्थ हैं।  शिवांद बाबा संतुलित भोजन करते हैं पद्मश्री अवार्ड मिलने से वो बेहद खुश हैं।  उन्होंने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।  शिवानंद बाबा का कहना है कि जीवन में सामान्य तरीके से जीना चाहिए।  शुद्ध और शाकाहारी भोजन करने की वजह से वो पूरी तरह से स्वस्थ और निरोग हैं।  वहीं बाबा के वैद्य डॉक्टर एसके अग्रवाल ने बताया कि बाबा सात्विक भोजन करते हैं और पूरी तरह से डिसिप्लिन के साथ जिंदगी जीते हैं।  उनके जीवन में योग का बहुत ही महत्वपूर्ण है।  बाबा खाने में सिर्फ सेंधा नमक का प्रयोग करते हैं।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ट्विटर पर उनका वीडियो शेयर कर उनकी सेहत के बारे में बताया

बाबा की फिटनेस व इस उम्र में कठिन योगाभ्यास करने का हुनर तब ज्यादा चर्चा में आया जब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ट्विटर पर उनका वीडियो शेयर कर उनकी सेहत के बारे में सबको बताया था।  इन्हीं से प्रेरणा पाकर शिल्पा ने योगासन शुरू किया था।

इसे भी पढ़ें : मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में होने लगते है कई बदलाव, जानें…

इसे भी पढ़ें : पलक झपकते ही IPS सुरेंद्र कुमार झा ने पलट दिया था पासा, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :  RAPISTS को मिली आखिरी हिचकी तक जेल की कोठरी, देखें वीडियो…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...