spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

3,255 रुपये देकर ले जाइए यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, बूंद भर पेट्रोल नहीं पीता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk  :  अब इंडिया में पेट्रोल से अलग इलेक्ट्रिक वाहनों का ट्रेंड। सबसे बड़ी बात यह है कि इनसे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता है। आज के युवा इलेक्ट्रिक बाइक ही ज्‍यादा पसंद करते हैं। ऐसी बाइक्‍स में एक टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर भी है। इसकी स्‍पीड जितनी अच्‍छी है, उतना ही इसे खरदना भी आसान है। आईक्यूबी की दिल्ली में ऑनरोड कीमत करीब 1 लाख रुपये है। महज 3,255 रुपये देकर ये इलेक्ट्रिक स्कूटर घर ला सकते हैं। तीन साल इतनी ही राशि प्रति माह चुकाएंगे तो यह आपकी हो जाएगी। 78 किमी प्रति घंटा है इसकी स्‍पीड। TVS आईक्यूब को ऑनलाइन अथवा चुनिंदा डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है।

जानिए लोन और ईएमआई का हिसाब

EMI केल्कुलेटर के हिसाब से देखें तो 10,000 रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद आपको 90,699 रुपये का लोना होता है। इस राशि पर आपको 9.7 प्रतिशत ब्याज दर पर 36 महीने तक किश्त चुकानी होती है, जो 3,255 रुपये बनती है। इस इलेक्ट्रिक सकूटर के साथ 4.4 किलोवाट या 6 bhp ताकत वाली इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 140 Nm पीक टॉर्क पैदा करती है।

 न्‍यू जनरेशन वाला TVS स्मार्टकनेक्ट प्लैटफॉर्म

TVS Motor Company ने आईक्यूब के साथ न्‍यू जनरेशन वाला TVS स्मार्टकनेक्ट प्लैटफॉर्म दिया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, आधुनिक टीएफटी इंस्ट्रुमेंट कंसोल और डेडिकेटेड TVS iQube ऐप के साथ आता है, जिसके ज़रिए जिओ-फेंसिंग, रिमोट बैटरी चार्ज स्टेटस, नेविगेशन असिस्ट, लास्ट पार्क लोकेशन और इनकमिंग कॉल के अलावा टैक्स्ट मैसेज अलर्ट जैसे फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। iQube के साथ नए फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें क्यू-पार्क असिस्ट, डे एंड नाइट डिस्प्ले, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और एलईडी हैडलाइट और टेललाइट शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें :बीवी के बेडरूम में घुस आया आशिक, पति का क्‍या हुआ, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :World Cup में महिला टीम से हारा पाकिस्‍तान

इसे भी पढ़ें :मेंढक की शक्‍ल में जन्‍मा बच्‍चा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :पूरी श्रीलंका टीम पर अकेले भारी पड़े जडेजा, बल्‍ले के बाद गेंद से किया कमाल, देखें…

इसे भी पढ़ें :खुद को 188 बच्चों को बाप बताकर हड़प लिए 19 करोड़!

इसे भी पढ़ें :जो भी सामने आया, उसे भूनता चला गया सत्‍यप्‍पा, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
  • Tags
  • 3

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

क्या आपकी गाड़ी झेल पायेगी नया ईंधन… सच्चाई जानें

Delhi : देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर...

मारुति ने रचा इतिहास, लॉन्च की भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार

Kohramlive : देश में पेट्रोल पर निर्भरता कम करने...