Kohramlive desk: यदि घूमने के शौकीन हैं, तो आसानी से कम खर्च में आपका यह शौक पूरा हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) के खास ऑफर का लाभ उठाएं।
IRCTC देगा 9 दिन और 8 रातों का Special टूर पैकेज
इस ऑफर में हरिद्वार, वैष्णो देवी समेत 6 खूबसूरत जगह शामिल हैं। ये टूर पैकेज 9 दिन और 8 रात का होगा। IRCTC के अनुसार, य टूर 31 अक्टूबर को राजकोट से शुरू होगा।
IRCTC देगा 9 दिन के पैकेज पर 8,505 रुपये का खर्च
9 दिन के पैकेज के लिए आपको सिर्फ 8,505 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें आपको घूमने के साथ-साथ रहने और खाने की भी उचित व्यवस्था मिलेगी। IRCTC 31 अक्टूबर से ‘North Darshan Yatra’ का संचालन करेगा। जो 31 अक्टूबर से शुरू होकर 8 नवंबर को खत्म होगा।
इन जगहों पर मिलेगा घूमने का मौका
आप 9 दिन और 8 रात का नॉर्थ दर्शन पैकेज में अमृतसर, हरिद्वार जैसे कई शहर घूम सकेंगे। इस पैकेज में यात्रियों को अमृतसर, हरिद्वार, मथुरा, ऋषिकेश, वैष्णो देवी और उज्जैन के दर्शन करने का मौका मिलेगा। राजकोट जंक्शन, सुरेंद्र नगर, वीरमगाम, मेहसाणा, कलोल, साबरमती, आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा से यात्रा शुरू होगी।
इस तरीके से करें बुकिंग
आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.irctc.co.in/ के माध्यम से आप बुकिंग करा सकते हैं। आप आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र (IRCTC Tourist Facilitation Centre), क्षेत्रीय कार्यालयों से बुकिंग करा सकते हैं।
Read More : पत्नी ने खेला ‘गंदा खेल’… दरवाजा खोलते ही जो कुछ देखा…वीडियो वायरल…
Read More : अब यह ड्रेस नहीं पहन पायेंगे आप, देखें क्यों…
Read More : एग्जाम पेपर में छात्र ने लिखा ऐसा जवाब कि हो गया वायरल, पढ़िये…
Read More : …लोगों से कहा- इन्हें मारे नहीं, हमें सूचना दें, देखें वायरल वीडियो
Read More : इंटरमीडिएट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिये कैसे करें अप्लाई










