चीन को जवाब देने के लिए ताइवान सतर्क, फिर शुरू की ‘लाइव फायर ड्रिल’

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive  : अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद से उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पेलोसी की यात्रा के विरोध में चीन ने ताइवान के आस-पास जमकर मिसाइल दागी थीं, और फिर ताइवान के क्षेत्र में ही आक्रामक युद्धाभ्यास भी किया। चीन के रुख को देखते हुए ताइवान भी सतर्क हो गया है। उसने गुरुवार को एक फिर लाइव फायर ड्रिल की। माना जा रहा है कि ताइवान ने यह कदम चीन के सैन्य अभ्यास के जवाब में उठाया है।

सैनिकों ने हॉवित्जर तोपों से समुद्र में दागे गोले

ताइवान ने इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी लाइव फायर ड्रिल की थी। हालांकि सोमवार की ड्रिल को लेकर ताइवान की आठवीं सेना कोर के प्रवक्ता लू वोई डे ने कहा था कि यह युद्धाभ्यास पहले ही निर्धारित था। इसे किसी भी तरह से चीन के जवाब में नहीं किया गया। सेना के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि आज की लाइव फायर ड्रिल में रक्षात्मक अभ्यास के रूप में हॉवित्जर और लक्ष्य फ्लेयर्स दागे। यह फायर ड्रिल ताइवान के सबसे दक्षिणी काउंटी पिंगटुंग में सुबह 0830 बजे (0030 GMT) शुरू हुआ और लगभग एक घंटे तक चला। लाइव फायर ड्रिल में सैनिकों ने एक बाद एक हॉवित्जर तोपों से गोलों को समुद्र में दागे।

चीनी नीति का उल्लंघन करने का अमेरिका पर आरोप

बता दें कि नैंसी पेलोसी की यात्रा के बाद चीन ने अमेरिका पर आरोप लगाया था कि उनकी यात्रा ने एक चीन नीति का उल्लंघन किया है, जिसे मानने की बात खुद अमेरिका कहता है। पेलोसी की ताइवान की यात्रा के बाद चीन ने इसी सप्ताह ताइवान में सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया था।

ताइवान ने मंगलवार को कहा था कि चीनी सैन्य अभ्यास न केवल स्वशासित द्वीप पर आक्रमण करने के लिए एक पूर्वाभ्यास है, बल्कि यह पश्चिमी प्रशांत के बड़े क्षेत्रों को नियंत्रित करने की उसकी महत्वाकांक्षाओं को भी दर्शाता है। इस बीच, ताइवान ने अपना खुद का भी सैन्य अभ्यास किया और कहा कि यह आत्मरक्षा की तैयारी के लिए है।

इसे भी पढ़ें : आदिवासी है तो जल, जंगल और जमीन : CM हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :उदय उमेश ललित बने देश के 49वें चीफ जस्टिस… देखें

इसे भी पढ़ें :रहमत बरसी सरकार की, कमाल कर गई सुनीता दीदी

इसे भी पढ़ें :बालू का कण हो या बड़ा हाथी, आदिवासियों का होना जरूरी : वंदना टेटे

इसे भी पढ़ें :कोल्ड ड्रिंक्स लदा ट्रक पलटा, देखिए पब्लिक ने क्या किया

इसे भी पढ़ें :दरवाजा तोड़ जब अंदर झांका तो सभी रह गये सन्न…

इसे भी पढ़ें :74 की उमर में ब्रेकअप, अब नौंवी बीवी की खोज में रॉन, देखें क्यों…

spot_img

Related articles:

Accident : खौफनाक हा’दसा, 17 की मौ’त

नेपाल के रोल्पा जिले से दिल दहला देने वाली खबर(Accident) आई है, जहां एक निजी जीप अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इ

Trump : राष्ट्रपति ने सुनाया देखते ही गो’ली मा’रने का फरमान… जानें क्यों

अब शब्दों से निकलकर कार्रवाई की दहलीज पर आ पहुंचा है। इस जंग की आग में घी डाल दिया है अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के ताजा फैसले ने। ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को सा

Nepal : गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

नेपाल(Nepal) की सियासत में बड़ा झटका सामने आया है। गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने महज 26 दिन में ही इस्तीफा दे दिया। भ्रष्टाचार और संदिग्ध निवेश के आरोपों ने उनकी कुर्सी हिला दी। गुरुंग पर विवादित कारोबारी दीपक भट्टा से

Sunday : आखिर रविवार को ही क्यों मिलता है वीकऑफ? रोचक बातें… जानें

रविवार(Sunday), नाम लेते ही दिल में जैसे ठंडी हवा चलने लगती है। परिवार, आराम, चाय की चुस्की और सुकून का दिन।

India to Nepal : भारत से नेपाल में एंट्री पर अब सख्त नियम, जानें…

भारत(India) से नेपाल जाने वालों के लिये बड़ी चेतावनी है। नेपाल सरकार ने भारतीय(India) नंबर प्लेट वाले वाहनों को लेकर नियम और कड़े कर दिये हैं।