spot_img
spot_img
spot_img

18 दिन की NIA कस्टडी में तहव्वुर राणा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। इस बड़ी कार्रवाई के बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने राणा को 18 दिन की NIA कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है। गुरुवार देर रात करीब 2 बजे सुनवाई के बाद स्पेशल NIA जज चंद्रजीत सिंह ने यह फैसला सुनाया।NIA ने कोर्ट से 20 दिन की रिमांड की मांगी थी। आज 10 बजे से उससे पूछताछ शुरू होगी। गौरतलब है कि 64 साल का तहव्वुर राणा को अमेरिका से एक विशेष फ्लाइट—गल्फस्ट्रीम G550—के ज़रिये भारत लाया गया। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे यह विमान दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट पर उसका मेडिकल परीक्षण किया गया, जिसके बाद उसे सीधे NIA हेडक्वार्टर ले जाया गया। सूत्रों के मुताबिक तहव्वुर राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा जायेगा। हालांकि उसे किस ब्लॉक में रखा जायेगा, इसका अंतिम फैसला फिलहाल सामने नहीं आया है।

कौन है तहव्वुर राणा?

तहव्वुर हुसैन राणा पाकिस्तानी मूल का नागरिक है और अमेरिकी पासपोर्ट धारक है। उसे 2009 में अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था। माना जाता है कि वह 26/11 मुंबई हमलों की साजिश में लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर शामिल था। अमेरिका में सजा काटने के बाद भारत ने उसके प्रत्यर्पण की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में ठनका गिरने से चली गई एक साथ इतनी जान…

इसे भी पढ़ें :मौसम हुआ सुहाना, जमकर बरसे ओले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन को शिला पूजन में मिला न्योता

इसे भी पढ़ें :अनिल टाइगर को किसने और क्यों मा’रा, क्या बोले SSP… देखें वीडियो

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ममता बनर्जी को तगड़ा झटका… जानें

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति में उथल-पुथल...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...

पूर्व जैक पार्षदों ने वित्त मंत्री के दरवाजे पर दी दस्तक… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड राज्य गठन के संघर्ष और राजनीतिक इतिहास...