spot_img

अनिल टाइगर को किसने और क्यों मा’रा, क्या बोले SSP… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : दबंग अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर की हत्या के पीछे छुपे सारे राज का आज रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने खुलासा कर दिया गया। करीब 10 एकड़ जमीन जी का जंजाल बन गया। यह जमीन रांची के कांके थाना क्षेत्र के चामगुरू में है। इस जमीन पर दावेदारी को लेकर अनिल टाईगर और देवव्रत नाथ शाहदेव के बीच तनातनी चल रही थी। एक दफा हरमू निवासी बिनोद पासवान के घर में दोनों समझौता के लिये बैठे भी, पर नतीजा सिफर रहा। अनिल टाईगर ने पर डिसमिल 50 हजार रुपये की डिमांड कर दी थी, मतलब साढ़े चार करोड़ रुपये। शाहदेव ने तब अनिल पर पिस्टल भी तान दी थी, इसके बाद बात आई-गई हो गई। रांची के किशोरगंज के नजदीक बड़ा लाल स्ट्रीट में रहनेवाला देवव्रत नाथ शाहदेव विवादित जमीन पर बाउंड्रीवाल खड़ा करने लगा। वहीं, सांसद कोटे से रोड बनाने का रास्ता भी निकाल लिया। इसका शिलान्यास होना था, पर अनिल टाईगर के विरोध के चलते शिलान्यास नहीं हो सका। इसके बाद शाहदेव ने खतरनाक प्लानिंग कर ली। वह रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवगंज में रहनेवाले अपराधी अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा से मिला। कोलकाता में सौदा तय हुआ। सूरज ने पेशेवर शूटर अमर सिंह और रोहित वर्मा को अनिल की हत्या की सुपारी दे दी। फिर कैसे अनिल टाईगर की हत्या की गई, सुनें क्या बोले रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा…

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...