Kohramlive Desk : T20 World Cup में सोमवार को खेले गये मुकाबले में अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 130 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुये अफगानिस्तान की टीम ने एक 190 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलने उतरी स्कॉटलैंड की टीम 10.2 ओवर में 60 रन पर ढेर हो गई। अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजईबोल्ड ने 44 रन, मोहम्मद शहजाद 22 रन, रहमानुल्लाह 46 रन, नजीबुल्लाह 59 रन और मोहम्मद नबी ने 11 रनों की पारी खेली। बॉलिंग की बात करें तो राशिद खान ने 2.2 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट लिए। मुजीब उर रहमान ने 4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिये।
Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत
Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे
Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, मौत






