Ranchi : झारखंड में बहती नदियों दामोदर और स्वर्णरेखा के मैली होने पर हर कोई दुखी है। राजधानी रांची के बीच शहर से बहती स्वर्णरेखा नदी की साफ-सफाई को लेकर जागे लोगों ने आगामी 24 मई से स्वर्णरेखा नदी प्रदूषण अध्ययन यात्रा निकालने का ऐलान किया है। यह यात्रा चांडिल से शुरू होकर जमशेदपुर होते हुये मुसाबनी तक जायेगी। यात्रा 27 मई को खत्म होगी। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की देखरेख में यह यात्रा निकाली जायेगी। इस यात्रा की शुरुआत आज चुटिया के 21 महादेव मंदिर में पूजा-पाठ कर शुरू की गई। यह पवित्र स्थान हरमू और स्वर्णरेखा नदी का संगम है। नदी के आसपास रहनेवाले लोगों ने आज नदी तट पर गये स्वर्णरेखा नदी प्रदूषण समीक्षा टीम को बताया कि रांची शहर का सारा जल-मल हरमू नदी से सीधे स्वर्णरेखा नदी में मिलता है। नदी का पानी काला होते जा रहा है। कई तरह की हो रही बीमारियां सबकी चिंता बढ़ा दी है। पहले गंदे नाले और जल-मल को साफ करने के लिए एक सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट लगाया गया था, ताकि नदी साफ रहे। पर यह प्लांट कोई काम का नहीं। मंदिर के पुजारी का कहना था कि आज से 30-40 साल पहले इस नदी का पानी इतना साफ था कि लोग इसे पीते थे। वहीं पूजा-पाठ और अनुष्ठान भी होता रहा। स्थानीय पार्षद सुरेश साहू ने कहा कि सरकार को अविलंब सिवरेज प्लांट चालू करना चाहिए। एमएलए सरयू राय ने कहा कि जनशक्ति की बदौलत ही स्वर्णरेखा को मैली होने से बचाया जा सकता है। इसके लिए पूरे अवाम को जागना होगा। हरमू नदी से अतिक्रमण हटाना होगा।
ये थे मौजूद
यात्रा दल में अध्यक्ष अंशुल शरण, संयोजक डॉ. एमके जमुआर, रामानुज शेखर, गौतम देव, आशीष शीतल मुंडा, अमेय विक्रमा, सुधीर कुमार ‘समीर’, रितेश झा, विपिन कुमार सिंह, मुकेश कुमार, मुकेश सिंह, राहुल मुंडा, दीपांकर कर्मकार, इम्तियाज खान, धर्मेंन्द्र तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।
Read More : पेट्रोल-डीजल और LPG सिलिंडर के बाद कम हुए सरसों तेल के दाम
Read More : मारधाड़ और फायरिंग के बाद गैंगस्टर संदीप थापा गिरफ्तार… देखें
Read More : इन ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर, यहां देखें लिस्ट
Read More : PWD ठेकेदार राम प्रवेश सिंह के घर पर गोलीबारी… देखें वीडियो
Read More : गर्लफ्रेंड की तमन्ना पूरी करने में बन गया बड़का चोर, देखें…












