spot_img
spot_img
spot_img

रांची की सीनियर बैंक मैनेजर की हरियाणा में संदेहास्‍पद मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi: सीनियर बैंक मैनेजर शिल्‍पी सोनम की संदेहास्‍पद मौत हो गई। वह रांची में बैंक ऑफ बड़ौदा की अपर बाजार शाखा में तैनात थी। वह तीज त्‍योहार को लेकर अपने पति राकेश कुमार के पास गई थी। राकेश हरियाणा के बहादुरगढ़ में ग्रामीण बैंक में कार्यरत है। शिल्पी सोनम धुर्वा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। शिल्पी के मायकेवालों ने पति राकेश कुमार पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पति राकेश को गिरफ्तार कर लिया है।

शिल्पी के परिजनों ने बताया कि साल 2014 में उसकी शादी राकेश कुमार से हुई थी। राकेश कुमार हरियाणा में ग्रामीण बैंक में पीओ के पद पर कार्यरत है। शादी से पहले शिल्पी की पोस्टिंग सीतामढ़ी में थी। शादी के बाद शिल्‍पी ने अपना ट्रांसफर हरियाणा करा लिया और अपने पति राकेश के पास चली गई। वहां कुछ दिन में ही शिल्‍पी को राकेश की हरकतों का पता चल गया। शिल्‍पी ने परिजनों को बताया कि राकेश काफी नशा करता है और तरह-तरह का इंजेक्शन लेता है। पति के अवैध संबंध की भी जानकारी दी। जब शिल्‍पी ने पति को ऐसा करने से मना किया तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जाने लगा। जिसके बाद परेशान होकर शिल्पी ने अपना ट्रांसफर रांची करा लिया। ट्रांसफर के बाद राकेश अक्सर रांची आने लगा। तीज के मौके पर शिल्पी अपने पति से मिलने हरियाणा गई थी। मगर वहां जाने के बाद से परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार को हरियाणा पुलिस का जब शिल्‍पी के भाई को फोन आया तो उसके होश उड़ गये। पुलिस ने दीपक को बताया कि उसकी बहन की मौत हो गई है। उसको स्वास्तिक अस्पताल से रिकवर किया गया है। वहीं राकेश कुमार ने पुलिस को शिल्पी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही।

Read More : नई-नवेली दुल्‍हन को रेलवे स्‍टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो

Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्‍या हुआ, देखें…

Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…

Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट

Read More :  BREAKING : गुजरात के CM ने अचानक से दिया इस्तीफा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...