spot_img

सुशांत सिंह राजपूत के पिता की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म ‘न्याय: द जस्टिस’ की रिलीज पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है। कथित तौर पर यह फिल्‍म दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लाइफ पर बेस्‍ड है। फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होगी। जस्टिस संजीव नरूला ने राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें फिल्मों में उनके बेटे के नाम या समानता का इस्तेमाल करने पर रोकने की मांग की गई थी।

Read More: पंखा डोलाउंगी मैं बलम को… पंखा डोलाउंगी सजन को… करूंगी वट सावित्री की पूजा

सुशांत के पिता की याचिका खारिज

अदालत ने सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह की एक याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि फिल्म को परिवार की सहमति के बिना शूट किया गया था और अभिनेता की आत्महत्या में भूमिका निभाने के आरोपी व्यक्तियों के विश्वासपात्रों द्वारा “ऑर्केस्ट्रेटेड तरीके” से  लांच किया गया। याचिका में तर्क दिया गया था कि “(फिल्म निर्माता), स्थिति का लाभ उठाते हुए, इस अवसर को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। नाटक, फिल्में, वेब-श्रृंखला, किताबें, साक्षात्कार या अन्य सामग्री प्रकाशित की जा सकती हैं जो वादी के बेटे की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकती हैं।’ याचिका में “प्रतिष्ठा की हानि, मानसिक आघात और उत्पीड़न” के लिए ₹ 2 करोड़ के हर्जाने की मांग की गई थी।

Read More: इस यूनिवर्सिटी ने एडमिशन के लिए लड़कियों संग रहने का दिया ऑफर, फिर…

अभी सुलझाा नहीं है सुशांत की मौत का राज

गौरतलब है कि बॉलीवुड के मशहूर स्टार 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत की जांच आज तक पूरी नहीं हो पाई है। इस केस में कई एजेंसियां शामिल हुईं। सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपने-अपने स्तर से जांच की, पर अंतिम निष्‍कर्ष तक बात नहीं पहुंच सकी है।

Read More: भालू ने ले ली वृद्ध की जान, बैल चराने के दौरान कर दिया हमला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...