GUMLA : गुमला के डुमरी थाना इलाके के छोटा कटरा गांव निवासी 65 साल के महजूर उरांव को जंगली भालू ने हमला कर मार डाला। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।
Read More: पंखा डोलाउंगी मैं बलम को… पंखा डोलाउंगी सजन को… करूंगी वट सावित्री की पूजा
परिजनों ने की मुआवजे की मांग
मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने वनपाल और थाना को खबर कर मुआवजे की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही वनरक्षी अकील अहमद पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगभग 4 लाख रुपये मुआवजा की राशि दिए जाने का प्रावधान है।
Read More:इस यूनिवर्सिटी ने एडमिशन के लिए लड़कियों संग रहने का दिया ऑफर, फिर…






