spot_img

इस यूनिवर्सिटी ने एडमिशन के लिए लड़कियों संग रहने का दिया ऑफर, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : चीन की एक टॉप यूनिवर्सिटी को इन दिनों काफी विवादों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए कुछ विज्ञापनों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था, जिसमें एडमिशन के लिए लड़कियों संग रहने के ऑफर की बात है। इसके बाद इस विज्ञापन पर बवाल हो गया और कई लोगों ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई कर रही है।

Read More: पंखा डोलाउंगी मैं बलम को… पंखा डोलाउंगी सजन को… करूंगी वट सावित्री की पूजा

मशहूर सोशल मीडिया एप वाईबू पर डाला था विज्ञापन

नानजिंग यूनिवर्सिटी ने कुछ दिनों पहले ही इस विज्ञापन को चीन की मशहूर सोशल मीडिया एप वाईबू पर डाला था।  इस विज्ञापन में छह स्टूडेंट्स को दिखाया गया था। ये सभी इसी यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं। इन स्टूडेंट्स के हाथ में एक साइन बोर्ड को देखा जा सकता है और ये इस यूनिवर्सिटी के अलग-अलग हिस्सों में खड़े नजर आए थे। इन सभी फोटोज में दो तस्वीरें ऐसी थीं, जिन्हें देखकर सोशल मीडिया पर लोग सबसे ज्यादा भड़के हुए थे।

Read More:SBI का ATM Card गुम हो गया तो नो टेंशन, जानें कैसे मंगा सकते हैं नया कार्ड

लाइब्रेरी में सुबह से लेकर रात तक समय बिताने की बात

इनमें से एक तस्वीर में एक गुड-लुकिंग छात्रा हाथ में साइन बोर्ड लिए हुए खड़ी है। इस साइन बोर्ड में लिखा था- क्या आप मेरे साथ इस यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में सुबह से लेकर रात तक समय बिताना पसंद करेंगे। इसके अलावा एक और छात्रा के साइन बोर्ड पर भी काफी बवाल हो रहा है। इस लड़की के साइन बोर्ड पर लिखा था- क्या आप मुझे अपने यूथ का हिस्सा नहीं बनाना चाहते हैं।  इन दोनों तस्वीरों के सामने आने के बाद एनजेयू को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Read More:सीएम योगी के दौरे से बढ़ा दिल्‍ली का सियासी पारा, अमित शाह से डेढ़ घंटे की गुफ्तगू

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति एक ऐसा प्रहार करती है,...

बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…

Kohramlive : करीब दो वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के...

जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…

Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐसा सितारा खो...