कोलकाता : भारत ने तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 17 रनों से हरा दिया। जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर थोड़ा लड़खड़ाया। मगर वेंकटेश अय्यर और सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। दोनों की बल्लेबाजी के सामने वेस्टइंडीज़ के बॉलरपस्त नजर आये। दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी 6 ओवर में ही 90 रन जोड़ डाले। वेंकटेश अय्यर और सूर्यकुमार यादव के बीच 37 बॉल में कुल 91 रनों की साझेदारी हुई। इसमें वेंकटेश अय्यर ने सिर्फ 19 बॉल में ही 35 रन बनाए, जिसमें चार चौके और 2 छक्के जमाए। जबकि सूर्यकुमार यादव का पार्टनरशिप में 44 रनों का योगदान रहा। दोनों की इस पार्टनरशिप की बदौलत ही भारतीय टीम तीसरे टी-20 मुकाबले में 184 रनों का स्कोर बना पाई। सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 31 बॉल में 65 रन बनाए और अपनी पारी में 1 चौका और सात छक्के लगाए।
185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने शुरुआती झटके के बाद निकोलस पुरन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर वापसी की। एक समय ऐसा लग रहा था कि वेस्टइंडीज आसानी से मैच जीत लेगा। मगर शार्दुल ठाकुर ने पुरन को आउट कर मैच ही बदल दिया। 20 ओवर में वेस्टइंडीज की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी।
इसे भी पढ़ें : लैंड माइन बनाने और प्लांट करने में माहिर संतोष का क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है, जानें…
इसे भी पढ़ें : JCB का रंग पीला क्यों होता है, जानिए
इसे भी पढ़ें : सेहत के लिए अच्छा है अंडा, रोजाना ज्यादा खाने से हो सकती है बीमारी
इसे भी पढ़ें : Shark ने महिला का पैर मुंह में भर लिया, फिर…
इसे भी पढ़ें : Urfi Javed की ड्रेस देखकर चकराए फैंस






