spot_img
spot_img
spot_img

अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के अनगड़ा प्रखंड में ‘नल जल योजना’ को लेकर रिंग रोड में भाजपा अनगड़ा मंडल की अहम बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील महतो ने की। नेताओं का आरोप है कि योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से जनता को लाभ नहीं मिला। जिस योजना का मकसद हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचाना था, वही अब लोगों के लिये मुसीबत बनती दिख रही है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अनगड़ा में यह योजना लगभग 90 प्रतिशत तक फेल हो चुकी है।  शुरुआती दौर में ही जलमीनार और पाइपलाइन जवाब दे गईं। 500 से ज्यादा जलमीनार बंद है। चालू होने से पहले ही जलमीनार ठप हो गई। पाइपलाइन जगह-जगह फटी है। घरों तक पानी पहुंचना बंद है। नतीजा, गांवों में पानी के लिये हाहाकार है। महिलाएं दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर है।
अब लोग यह कह रहे कि “योजना आई, लेकिन प्यास नहीं बुझी।” इसको लेकर भाजपा ने आगामी 11 मई को धरना तय किया है। यह धरना रांची के DC कार्यालय के सामने दिया जायेगा। जिला महामंत्री मनोज कुमार चौधरी समेत कई नेताओं ने कहा कि जल जीवन मिशन जैसी अहम योजना का इस तरह फेल होना गंभीर है। इल्जाम लगाया गया कि प्रशासन मामले में गंभीर नहीं, जनता की अनदेखी हो रही है। बैठक में सुरेंद्र महतो, रामसाय मुंडा, रामनाथ महतो, कुंती कुमारी, हिमांशु शेखर चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...