सैयद मुश्ताक अली की चमक से झारखंड का सीना चौड़ा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की फिजा में आज गर्व की खुशबू थी। मुख्यमंत्री आवास में आज जब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी–2025 झारखंड क्रिकेट टीम के हाथों चमकी, तो वो पल इतिहास का बन गया। कप्तान ईशान किशन टीम के हर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के साथ CM हेमंत सोरेन से मिले। ट्रॉफी मुख्यमंत्री को सांकेतिक रूप से सौंपते हुये जीत की कहानी आंखों में चमक बनकर उतर आई। CM हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा, “डोमेस्टिक क्रिकेट में यह जीत झारखंड की बड़ी उपलब्धि है। आप सबने राज्य का नाम पूरे देश में रोशन किया है।” CM बोले, आज झारखंड सिर्फ क्रिकेट नहीं हॉकी, तीरंदाजी और फुटबॉल में भी नई पहचान गढ़ रहा है। यह जीत युवाओं के लिये
हौसले का ईंधन है।

खेलों का इकोसिस्टम, सपनों का मैदान

CM हेमंत सोरेन ने साफ कहा कि स्कूल और कॉलेज स्तर से खेलों को मजबूती से जोड़ा जाये, ताकि हर प्रतिभा को
उड़ान का आसमान मिले, सरकार हर संभव सहयोग देगी। CM ने JSCA से कहा कि खिलाड़ियों को विदेशों में खेलने और प्रशिक्षण का मौका मिले, क्योंकि अलग माहौल ही खिलाड़ी को बड़ा बनाता है। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि
आज परंपरागत खेल भी नये रंग में लौट रहे हैं। खेलों में भविष्य बनाने वालों के लिये दरवाजे ही दरवाजे खुले हैं। CM ने जोर देते हुये कहा कि पंचायत से राज्य स्तर तक रेगुलर कंपीटिशन हों, यहीं से राज्य और देश के सितारे निकलते हैं।मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, सचिव सौरभ तिवारी, पूर्व कप्तान शाहबाज नदीम समेत टीम और एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...

जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…

Ranchi : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय...