PALAMU : पलामू के बरवाडीह थाना क्षेत्र के केचकी में मंगलवार की देर रात 38 साल का एक युवक अशोक सिंह बाइक से आ रहा था। इसी बीच अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर केचकी में वन विभाग द्वारा सड़क के बीच लगाए बैरियर से टकरा गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक दूसरे राज्य में मजदूरी किया करता था और चार दिन पूर्व ही वो घर आया था।
Read More :इनको मिली #E-PASS से छूट, जानिये नई गाइडलाइन में क्या है खास
शादी में शामिल होने गया था ससुराल
युवक पलामू के सतबरवा ब्लॉक के बोहिता गांव का रहनेवाला था। निवासी उसकी की दो बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अशोक सिंह अपनी ससुराल विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गया था। मंगलवार की रात करीब 11 बजे किसी काम से वो ससुराल से बाइक सेे निकला और यह हादसा हो गया।
Read More :Yaas का कहर : बंगाल के हल्दिया में गिरा पुल, ओडिशा में तूफानी बारिश








