Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में रामनवमी को लेकर इस बार सुरक्षा का ऐसा घेरा तैयार किया जा रहा है, जिसमें चूक की कोई गुंजाइश नहीं। झारखंड पुलिस की मुखिया DGP तदाशा मिश्रा खुद पूरे लाव-लश्कर के साथ मैदान में उतरीं और शहर के जुलूस मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया। संवेदनशील इलाकों में खास नजर रखते हुये DGP ने साफ निर्देश दिया कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाये। उनके साथ DC-SP समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। शहर में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती, CCTV कैमरों की निगरानी, ड्रोन सर्विलांस और कंट्रोल रूम के जरिये पूरे हजारीबाग पर नजर रखी जायेगी। DGP ने भरोसा दिलाया कि रामनवमी का पर्व पूरी तरह शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जायेगा, बस आम जनता भी प्रशासन का सहयोग करे और अफवाहों से दूर रहे। इस दौरे के बाद साफ है कि हजारीबाग में इस बार रामनवमी सिर्फ उत्सव नहीं, सुरक्षा के सख्त घेरे में मनाई जायेगी। सुनें क्या बोली DGP
इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर दहला शहर, एक ही घर में जिं’दा ज’ल गये 7… देखें वीडियो






