भोरे-भोर दहला शहर, एक ही घर में जिं’दा ज’ल गये 7… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : इंदौर के बंगाली चौराहे के पास बुधवार भोर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे शहर को दहला दिया। एक घर के बाहर चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट हुआ और चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें घर तक पहुंचीं और फिर सिलेंडरों में धमाके शुरू हो गये। सुबह करीब 4 बजे हुये इस हादसे में एक के बाद एक चार सिलेंडर फटे। धमाकों की आवाज से पूरा इलाका कांप उठा। तीन मंजिला मकान का हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोग संभल भी नहीं सके। इस भीषण आग में 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं। बताया जा रहा है कि पुगलिया परिवार के यहां पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसके कारण कई रिश्तेदार घर में ही ठहरे हुये थे। इसी वजह से जनहानि ज्यादा हुई। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जांच में एक चौंकाने वाली बात भी सामने आई कि घर में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक बिजली कटने के बाद नहीं खुले, जिससे कई लोग अंदर ही फंस गये। दरवाजे तोड़कर बाहर निकालना पड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।मृतकों में विजय सेठिया (65), छोटू सेठिया (22), सुमन (60), मनोज (65), सिमरन (30), राशि सेठिया (12) और एक मासूम बच्चा शामिल है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इको टूरिज्म पर फोकस, CM सोरेन ने दिये बड़े निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाप रे! फिर बढ़ गये पेट्रोल-डीजल के दाम, कितना… जानें

Ranchi : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में...

दांत के इलाज के बहाने शर्मनाक हरकत! युवती ने डेंटिस्ट पर किया FIR

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची से एक बेहद गंभीर...

हजारीबाग में पुलिस अलर्ट, हुआ मॉक ड्रिल…

Hazaribagh (Pooja Banerjee) : आगामी बकरीद पर्व को लेकर...

अभी समझाइश, दो दिन बाद सीधा चालान…

Hazaribagh(Pooja Banerjee): हजारीबाग शहर की सड़कों पर लगने वाले...

नई-नवेली दुल्हन जी न सकी, क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : सात फेरों के साथ जिस बेटी को...