Jamtara (Pintu Mandal) : न आगे देखा न पीछे, न बाएं न दाएं। अचानक मुड़ गये और हो गया भयानक हादसा। हादसे में 12 साल के बेटे की मौत हो गई। वहीं बाप सहित 4 लोगों की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए धनबाद के पीएमसीएच भेजा गया है। हादसे को जिसने भी देखा उसके रौंगटे खड़े हो गये। बताया कि एक बाइक पेट्रोल पंप की ओर मुड़ा। बाइक पर सवार था एक शख्स और उसका 12 साल का बेटा। पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार बाप बेटे उड़कर कार की बोनट पर जा गिरे। कार रूकी नहीं और सीधे जाकर खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। कार का आधा हिस्सा ट्रक में जा घुसा। बोनट पर गिरा बच्चा ट्रक और कार के बीच फंसकर मर गया। वहीं बाप बेहोश था। कार में बैठे तीन लोग अंदर ही फंसे रहे। टक्कर की जोरदार आवास सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गये।
कार का शीशा तोड़कर तीनों जख्मी लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं बच्चे के शव को निकालने के लिए गैस कटर और जेसीबी मंगवानी पड़ी। घंटों मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। दर्दनाक हादसा जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर पांडे जी पेट्रोल पंप के पास हुआ। दुर्घटना में घायल कार सवारों में रिंकू भगत (45 वर्ष), प्रदीप कुमार भगत (55 वर्ष) और दीक्षा भगत (26 वर्ष) शामिल है। सभी धनबाद के सरायढेला के रहनेवाले हैं। वहीं मृतक की पहचान 12 साल के हफीजुल अंसारी के रूप में हुई है। वह करमाटांड़ थाना क्षेत्र के केंदुआटांड़ के रहनेवाले नूर मोहम्मद का बेटा है। हादसे की फैली खबर के बाद स्थानीय विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी, बीडीओ प्रभाकर मिर्धा, नारायणपुर थानेदार अभय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
इसे भी पढ़ें : रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोश
इसे भी पढ़ें : सिपाही सीताराम के पैर में नहीं थे चप्पल, पेट के बल पड़ा मिला…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे आंध्र प्रदेश के पूर्व CM कोनिजेती रोसैया
इसे भी पढ़ें : गुजरात में भी कोरोना के नए वैरिएंट OMICRON ने की एंट्री, 1 शख्स संक्रमित
इसे भी पढ़ें : शुक्र है लहू के रंग नहीं बदले, वरना कैसे खड़ी होती मिश्रा जी की चाय की दुकान…
इसे भी पढ़ें : युवाओं को रोजगार, किसानों को मिलेगा सम्मान : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : 130 रुपये कम उड़ाये खाते से, अब हैरान-परेशान पारसनाथ, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : DSP के बेटे को मारी गोली, मौनी बाबा बनी पुलिस, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 20 साल का दर्द गया मुफ्त में एक दिन में, भला हो डॉ अजीत का, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : CBSE परीक्षा के दिन ही OMR शीट का किया जा रहा मूल्यांकन, बोर्ड ने जारी किया नोटिस








