इतना भयानक एक्‍सीडेंट कि हो गया सिर धड़ से अलग

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Pakur (Jay) : दुर्गा पूजा देखकर घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना इतना भयानक था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। युवक की पहचान 35 साल के राघव तिवारी के रूप में हुई है। वह पाकुड़ के महेशपुर पोस्‍ट ऑफिस में कार्यरत थे। उनके पिता का नाम वरूण तिवारी है। वह पाकुडि़या के रहनेवाले थे।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राघव अपने दोस्‍तों के साथ दुर्गा पूजा घूमने गये थे। पूजा देखकर पाकुडि़या अपने घर लौट रहे थे। इसी दरम्‍यान पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पाकुड़िया-राधानगर मुख्‍य सड़क पर झरिया गांव के नजदीक स्‍कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। स्‍कॉर्पियो एक पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टक्‍कर में राघव का सिर धड़ से अलग हो गया। दुर्घटना के बाद स्‍कॉर्पियो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पाकुड़िया थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता को घटनास्थल पर पहुंचे। शव और वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गये।

इसे भी पढ़ें : धनबाद के बैंक मोड़ में मच गई अफरा-तफरी, रस्‍सी के सहारे रेस्‍क्‍यू

इसे भी पढ़ें : …तो दहल जाते दिल्‍ली समेत देश के कई हिस्‍से

इसे भी पढ़ें : जल्‍दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)

इसे भी पढ़ें : AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्‍या बोलें SSP…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी के इस इलाके में आ’ग का तांडव…

Ranchi : राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित...

9 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर…

Gaya : गया में SSP कार्यालय की ओर से...

रात के सन्नाटे में कर डाला भयानक कांड…

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर प्रखंड की गुलकेड़ा...

मानसून का हुआ आगमन, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट…

Kohramlive : भीषण गर्मी से जूझ रहे देशवासियों के...