Kohramlive : क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले बिहार के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी का जादू अब बॉलीवुड तक पहुंच गया है। IPL 2026 में अपने तूफानी प्रदर्शन से देश-दुनिया को चौंकाने वाले इस 15 साल के बल्लेबाज के प्रशंसकों की सूची में अब एक और बड़ा नाम जुड़ गया है, दिग्गज फिल्ममेकर शेखर कपूर का।
“क्रिकेटर नहीं होते तो मेरी फिल्म के हीरो बन जाते”
शेखर कपूर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वैभव सूर्यवंशी की तस्वीर साझा करते हुये लिखा कि यदि वैभव इतने शानदार क्रिकेटर नहीं होते, तो वह उन्हें अपनी आगामी फिल्म मासूम: द न्यू जेनरेशन में जरूर लेना पसंद करते। यह टिप्पणी भले ही मजाकिया अंदाज में की गई हो, लेकिन इससे यह साफ झलकता है कि वैभव की प्रतिभा ने फिल्म जगत के दिग्गजों को भी प्रभावित किया है। IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उसने उन्हें रातोंरात देश का नया क्रिकेट सुपरस्टार बना दिया। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा सलामी बल्लेबाज ने पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजों की जमकर खबर ली और कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। उनकी निडर बल्लेबाजी ने क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ कई नामचीन हस्तियों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा।
बिहार का बेटा, देश का नया सितारा
बिहार की धरती से निकले इस युवा खिलाड़ी ने कम उम्र में ही यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा को पहचान बनाने के लिये उम्र की जरूरत नहीं होती। IPL के साथ-साथ भारत की अंडर-19 टीम में भी उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं और क्रिकेट विशेषज्ञों का ध्यान खींचा है। यही वजह है कि अब उनके राष्ट्रीय टीम में संभावित भविष्य को लेकर भी चर्चायें तेज हो गई हैं।
‘मासूम’ की नई कहानी पर काम कर रहे हैं शेखर कपूर
शेखर कपूर इन दिनों अपनी बहुचर्चित फिल्म मासूम: द न्यू जेनरेशन को लेकर भी सुर्खियों में हैं। यह फिल्म उनकी 1983 की क्लासिक फिल्म मासूम का नया अध्याय मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में परिवार, पहचान, प्रेम और बदलती सामाजिक परिस्थितियों को आधुनिक नजरिये से प्रस्तुत किया जायेगा। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आज़मी, मनोज बाजपेयी, नित्या मेनन और कावेरी कपूर जैसे कलाकारों के नजर आने की चर्चा है।
इसे भी पढ़ें : पहली तारीख, बढ़ गये सिलेंडर के दाम… जानें कितना
इसे भी पढ़ें : मुंद्रा पोर्ट पर फिर ड्रग्स बरामदगी को लेकर कांग्रेस का ह’मला…
इसे भी पढ़ें : चेतावनी बोर्ड के बावजूद प्लास्टिक गैलन में डीजल, हो सकती है अनहोनी…
इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा बढ़ी, अब मिलेगी ‘X’ कैटेगरी सुरक्षा…
इसे भी पढ़ें : लाउडस्पीकर के साथ सड़क पर उतरी हजारीबाग पुलिस… जानें क्यों






