मानसून का हुआ आगमन, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भीषण गर्मी से जूझ रहे देशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुये बताया कि अब मानसून देश के अन्य हिस्सों की ओर तेजी से बढ़ेगा। केरल में मानसून के आगमन को पूरे देश के लिए अहम माना जाता है, क्योंकि यहीं से तय होता है कि बारिश का यह सिलसिला भारत के बाकी राज्यों तक कितनी तेजी से पहुंचेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार मानसून की शुरुआत के साथ ही कई इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है।

सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भारी बारिश की आशंका को देखते हुये IMD ने अलपुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और मलप्पुरम जिलों के लिए बुधवार और गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पठानमथिट्टा और कोझिकोड में गुरुवार को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ स्थानों पर 11 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है, जिससे हालात चुनौतीपूर्ण बन सकते हैं।

बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा

विशेषज्ञों का कहना है कि कम समय में होने वाली भारी बारिश से शहरी क्षेत्रों में जलभराव और फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ सकता है। वहीं पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की आशंका भी बनी हुई है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मानसून के साथ समुद्र में ऊंची लहरें और तेज हवायें चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को फिलहाल समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें : दिग्गज शेखर कपूर बोले, अगर सूर्यवंशी क्रिकेटर नहीं होते तो ‘मासूम’ में ले लेता…

इसे भी पढ़ें : पहली तारीख, बढ़ गये सिलेंडर के दाम… जानें कितना

इसे भी पढ़ें : मुंद्रा पोर्ट पर फिर ड्रग्स बरामदगी को लेकर कांग्रेस का ह’मला…

इसे भी पढ़ें : चेतावनी बोर्ड के बावजूद प्लास्टिक गैलन में डीजल, हो सकती है अनहोनी…

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा बढ़ी, अब मिलेगी ‘X’ कैटेगरी सुरक्षा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी के इस इलाके में आ’ग का तांडव…

Ranchi : राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित...

9 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर…

Gaya : गया में SSP कार्यालय की ओर से...

रात के सन्नाटे में कर डाला भयानक कांड…

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर प्रखंड की गुलकेड़ा...

पहली तारीख, बढ़ गये सिलेंडर के दाम… जानें कितना

Kohramlive : जून की शुरुआत के साथ ही कारोबारियों...