राजधानी के इस इलाके में आ’ग का तांडव…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पुरानी रांची में सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तीनों वाहन उसकी चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना घुमकड़िया भवन के पास की बताई जा रही है। सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी से धुआं और आग की लपटें निकलते देखीं। कुछ ही मिनटों में आग ने पास में खड़ी दो अन्य गाड़ियों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। आग की तेज लपटें और धुयें का गुबार देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आये। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस और दमकल

स्थानीय लोगों ने तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक तीनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे। कोतवाली थानेदार सुजीत चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

घनी आबादी वाला इलाका 

जिस स्थान पर यह घटना हुई, वह पुरानी रांची का घनी आबादी वाला इलाका है। यहां अधिकांश लोग घरों में जगह की कमी के कारण अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करते हैं। ऐसे में अचानक लगी आग ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार खबर लिखे जाने तक किसी वाहन मालिक की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के पीछे के कारणों का पता चल पायेगा।

इसे भी पढ़ें : 9 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर…

इसे भी पढ़ें : रात के सन्नाटे में कर डाला भयानक कांड…

इसे भी पढ़ें : मानसून का हुआ आगमन, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : दिग्गज शेखर कपूर बोले, अगर सूर्यवंशी क्रिकेटर नहीं होते तो ‘मासूम’ में ले लेता…

इसे भी पढ़ें : पहली तारीख, बढ़ गये सिलेंडर के दाम… जानें कितना

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शुभेंदु कैबिनेट का हुआ विस्तार, इतने मंत्रियों ने ली शपथ…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व...

मैनेजर बाप को उठा ले गई पुलिस, इतना संगीन इल्जाम…

Dumka : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की पुलिस ने...

रिम्स कर्मियों का फूटा गुस्सा…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में...

9 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर…

Gaya : गया में SSP कार्यालय की ओर से...

रात के सन्नाटे में कर डाला भयानक कांड…

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर प्रखंड की गुलकेड़ा...