spot_img
spot_img
spot_img

Higher Education के लिए Students को मिलेगा Financial Support : सीएम हेमंत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : अबतक आपकी सरकार ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 31 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त कर 20 लाख से अधिक आवेदनों का निष्पादन कर दिया है। सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। वर्ष 2021 में भी इस तरह के शिविर का आयोजन किया गया था। इस वर्ष फिर से इसका आयोजन हो रहा है। एक माह के लिए यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। लेकिन एक माह के बाद भी लोगों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्हें योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा। ये बातें सीएम हेमंत सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री रामगढ़ स्थित रजरप्पा में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य गठन के बाद पहली बार उत्साह का माहौल है। सरकार किसान, श्रमिक, महिलाओं, युवाओं एवं सभी जरुरतमंदों के साथ खड़ी है। सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जरूरतमंद लोगों को पेंशन देने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया लेकिन ना पेंशन को यूनिवर्सल किया गया और ना ही पेंशन की राशि में बढ़ोतरी हुई। ऐसे में आपकी सरकार ने अपने बलबूते सभी जरूरतमंद को पेंशन देने का कार्य किया। भारत सरकार ने राज्य सरकार से आर्थिक मदद के लिए अनुरोध किया, लेकिन राज्य को उसका अधिकार नहीं मिला। जबकि केंद्र के पास राज्य की करोड़ों की राशि बकाया है।

शिक्षा को लेकर सरकार गंभीर

मुख्यमंत्री ने कहा सीएम सारथी योजना का लाभ राज्य के छात्रों को जल्द मिलेगा। इंजीनियरिंग, लॉ समेत अन्य विषयों में पढ़ाई करने के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेेगी। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की परिकल्पना सरकार ने की है, जिसके जरिए कम ब्याज पर सरकार उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग करेगी। मॉडल स्कूल को सरकार निजी स्कूल के तर्ज पर विकसित कर रही है।

बच्चियों का आग्रह स्वीकारा..

कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते मुख्यमंत्री स्कूली बच्चियों के पास गए। उनसे उनका हाल जाना। स्कूली बच्चियों के साथ मुख्यमंत्री की तस्वीर उतारी गई। सभी बच्चियों ने मुख्यमंत्री को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ देने के लिए आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, सचिव  विनय कुमार चौबे, सचिव के. श्रीनिवासन, उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक पियूष पाण्डे, छात्र -छात्राएं, सखी मंडल की बहनें,किसान एवं लाभुक उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :  ऑन द स्पॉट 36 मामलों का निपटारा, बनेगा खेल का मैदान…

इसे भी पढ़ें : बाजार जाते पति-पत्नी पर अटैक, वीडियो वायरल… देखें

इसे भी पढ़ें : ED की जांच की आंच में झुलस सकते है कई हस्तियों के चेहरे, रडार पर कौन-कौन… देखें

इसे भी पढ़ें : सोनपुर मेले को लेकर रेलवे चलाएगा 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखिए लिस्ट

इसे भी पढ़ें : खराब प्रेशर कुकर बेचने पर CCPA ने Cloudtail इंडिया पर ठोका जुर्माना

इसे भी पढ़ें : नहीं रहे आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी

इसे भी पढ़ें : Tata Motors की कारों की बढ़ी कीमत, देखें कितना

इसे भी पढ़ें : फीस वापसी के नियम न मानने पर रद्द होगा संस्‍थाओं का Affiliation : UGC

इसे भी पढ़ें : शादी में होने जा रहे थे शामिल, रास्ते में मची चीख पुकार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...