Kohramlive : चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ तेजी से बढ़ रहा है। IMD के मुताबिक यह मानसून से पहले बंगाल की खाड़ी में बनने वाला पहला तूफान है, जिसे ‘रेमल’ नाम दिया गया है। आज शाम तक ‘रेमल’ के चक्रवाती तूफान में बदल जाने की संभावना है। वहीं कल आधी रात तक यह ‘भयानक चक्रवाती तूफान’ का रूप ले सकता है। ‘रेमल’ के बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों से होकर गुजरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों और उत्तरी ओडिशा के पास वाले जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं 26 मई को मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। 27 और 28 मई को असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में बारिश का अंदेशा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुये लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
Depression over East central BoB intensified to Deep Depression over same region about 380km S SE of Sagar Islands(WB) 490km S of Khepupara(Bangladesh). To intensify into a cyclonic storm by 25 evening and cross between Bangladesh and WB coasts around 26 midnight as SCS. pic.twitter.com/xhow79TzcR
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 25, 2024
इसे भी पढ़ें :लोहरदगा में बड़ा हादसा, मिट्टी में दबी 4 जिंदगियां, रेस्क्यू जारी…
इसे भी पढ़ें :जंगल में एन’काउंटर, रुक-रुककर चल रही गो’लियां…
इसे भी पढ़ें :889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 25 मई को…
इसे भी पढ़ें :रेस हुए DSP, हिंदपीढ़ी में उतारा फोर्स… जानें क्यों





