spot_img

RBI ने HDFC Bank को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • सभी प्रस्‍तावित नई डिजिटिल पहलों को भी आगे नहीं बढाने का दिया ऑर्डर
  • जानकारी सार्वजनिक होने के बाद बैंक के शेयरों में देखी गई गिरावट

नई दिल्ली : RBI ने प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank को नई प्रस्तावित डिजिटल पहलों को रोकने का आदेश दिया है। साथ ही नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर भी रोक लगा दी गई है। RBI ने प्राइवेट सेक्टर के देश के सबसे बड़े बैंक के डेटा सेंटर के कामकाज में हाल में आई दिक्कतों के बाद यह ऑर्डर दिया है। इस कारण पिछले महीने बैंक के परिचालन पर असर पड़ा था।

इसे भी पढ़ें : Farmers agitation: किसान आंदोलन से Delhi में आलू महंगा

HDFC बैंक के शेयरों में गिरावट देखी गई

HDFC Bank ने RBI के आदेश के बारे में गुरुवार को जानकारी दी। इस जानकारी के सार्वजनिक होने के बाद बैंक के शेयरों में गिरावट देखी गई। HDFC Bank ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है कि RBI ने एचडीएफसी बैंक के इंटरनेट बैंकिंग/ मोबाइल बैंकिंग/ पेमेंट यूटिलिटीज में पिछले दो साल में आई दिक्कतों को लेकर दो दिसंबर, 2020 को HDFC Bank Limited को उक्‍त आदेश पारित किया है।

खामियों को जांचे बैंक का बोर्ड : RBI

HDFC Bank ने जानकारी दी है कि आरबीआई ने अपने आदेश में बैंक को उसके Digital 2.0 प्रोग्राम के तहत डिजिटल बिजनेस से जुड़ी सभी पहलों, आईटी एप्लीकेशन को जेनरेट करने और क्रेडिट कार्ड के नए ग्राहक बनाने जैसे गतिविधियों को अस्थायी तौर पर रोकने को कहा है। बैंक ने बताया है कि आरबीआई ने अपने आदेश में बैंक के बोर्ड को खामियों की जांच करने और जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें : जल्द  Exclusive Smartphones लांच करेगी जियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...