Uttar Prdesh : जिंदगी के नए सफर की होनेवाली थी शुरुआत, पर अचानक सब कुछ बिखर गया। शादी के दिन ही रिश्ता टूट गया और दुल्हन के हाथों की मेंहदी आंसू में बदल गई। मामला यूपी के महाराजगंज का है। लड़की पक्ष ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर पुलिस इस मामले की सुलझाने का प्रयास कर रही है।
लड़के ने शादी से कर दिया इनकार
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी की तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही थी। घर को फूलों से सजाया जा रहा था। महिलाएं मंगल गीत गा रहीं थी पूरे घर में खुशियों का माहौल था। एक एक कर शादी की सभी रस्मों को पूरा किया जा रहा था। उसी दौरान लड़के का फोन आता है और लड़की उससे बात करते-करते अचानक बदहवास होकर नीचे गिर जाती है और पूरे घर में हड़कंप मच जाता है। परिजन लड़की के चेहरे पर पानी छिड़कते हैं और उसे होश में लाते हैं। फिर लड़की रोते बिलखते बताती है कि यह रिश्ता टूट गया है अब बारात नहीं आएगी। दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया है। यह बात सुनकर परिवार के सभी लोग हैरान रह जाते हैं। आखिर शादी वाले दिन ऐसे भला कोई कैसे कर सकता है।
इसे भी पढ़ें : Ranchi के रुक्का डैम में डूबे तीन लोग, दो की मिली लाश, तीसरा… (देखें वीडियो)
शादी का कार्ड लिए एसपी ऑफिस पहुंची दुल्हन
हाथों में मेहंदी लगाए शादी का कार्ड लेकर लड़की एसपी ऑफिस पहुंचती है और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देती है। वहां से मामला महिला थाने में ट्रांसफर कर दिया जाता है। देर शाम तक चौक पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत शुरू कराई, लेकिन शाम तक कोई नजीता नहीं निकला।
लड़का-लड़की में प्रेम-प्रसंग की भी बात
बताया जा रहा है कि लड़के और लड़की बीच पहले से ही प्रेम-प्रसंग था। लड़की अपने माता-पिता की इकलौती बेटी है। दोनों एक ही जाति के हैं और एक शादी समारोह में दोनों की मुलाकात हुई थी फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और शादी का फैसला किया। 16 मई को शादी की तारीख तय हुई, लेकिन शादी के दिन सुबह अचानक दूल्हे का फोन आता है और वो शादी से इनकार कर देता है।
लड़के को दिलोजान से चाहती है लड़की
पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर रिश्ते को जोड़ने का प्रयास करती है। लड़की शादी करने की जिद्द पर अड़ी रहती है, पुलिस के सामने लड़की ने आरोप लगाया कि लड़के ने शादी का वादा किया था। वो लड़के को दिलो जान से चाहती है अगर उसकी शादी नहीं हुई तो वो जान दे देगी।
इसे भी पढ़ें : प्रेमी ने #CM से लगाई गुहार, शादी-ब्याह पर भी रोक लगा दीजिए नीतीश जी, मेरी Girl Friend की शादी है
लड़के ने लगाया प्यार के नाम पर धोखे का आरोप
लड़के का कहना है कि उसे प्यार के नाम पर लड़की ने धोखा दिया है। वो हैदराबाद में काम करता है और उसने लड़की को एक स्कूटी भी खरीदकर दी थी। इसके अलावा एक लाख 25 हजार रुपये भी उसने दिये थे और यह रुपये लड़की ने गोरखपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को नौकरी लगाने के एवज में घूस के रूप में दे दिये। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान दोनों के बीच नदजीकी बढ़ गई। दूल्हे के मुताबिक उसके पास उसी लड़के ने उनकी बातचीत का एक वीडियो भेजा है जिसे देखने के बाद उसका दिल टूट गया अब वो उससे शादी बिल्कुल भी नहीं करेगा। भले ही उसे जेल जाना पड़े। वहीं इस मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि दोनों पक्षों में सुलाह कराने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल बातचीत से अब तक कोई भी सामधान नहीं निकला है। अगर दोनों पक्षों में बात नहीं बनती है तो तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें :सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)








