Kohramlive : एप्पल (Apple) ने बुधवार रात नए आईफोन-14 (iPhone 14) को लॉन्च कर दिया लेकिन जैसे ही फोन लॉन्च किया गया, इंटरनेट पर तूफान मच गया। बड़ी संख्या में लोग इसकी तुलना आईफोन-13 (iPhone 13) से करने लगे और मीम शेयर करने लगे। इनमें से ज्यादातर मीम्स (Memes) पुराने आईफोन- 13 और नए आईफोन-14 को एक जैसा बता रहे थे। इस कवायद में स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) की बेटी ईव जॉब्स (Eve Jobs) भी शामिल हो गईं।
ईव ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर एक मीम शेयर किया जिसमें एक आदमी की तस्वीर थी जिसने जैसी शर्ट पहन रखी थी, ठीक उसी रंग और डिजाइन की शर्ट अपने हाथ में भी पकड़ रखी थी। इस तस्वीर के साथ ईवन ने कैप्शन लिखा, “आईफोन 13 से आईफोन 14 पर अपग्रेड करती हुई मैं।”

हालांकि इस तरह के मीम नए नहीं हैं। इन्हें हर साल देखा जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि एप्पल तीन से चार साल तक आईफोन के डिज़ाइन का फिर से इस्तेमाल करता है। अक्सर आईफोन साल दर साल एक जैसे दिखते हैं। इस बार, बात केवल डिज़ाइन तक ही सीमित नहीं है। यही वजह है कि शायद ईव भी एप्पल का मज़ाक उड़ाने में शामिल हो गईं।
दोनों फोन के प्रो मॉडल बिल्कुल अलग
दिलचस्प बात यह है कि भले ही एप्पल ने आईफोन 14 को आईफोन 13 के समान ही रखा है, लेकिन प्रो मॉडल के मामले में कहानी अलग है। आईफोन 13 प्रो की तुलना में, आईफोन 14 प्रो एक बहुत ही अलग फोन है, जिसमें अलग-अलग कोर हार्डवेयर हैं, जिसमें एक नया ए 16 बायोनिक चिपसेट और एक नई स्क्रीन शामिल है।
आईफोन के अलावा, 7 सितंबर की रात को अपने लॉन्च इवेंट में, एप्पल ने एप्पल वॉच अल्ट्रा और एयरपॉड्स प्रो 2 सहित नई ऐप्पल वॉच सीरीज़ 8 भी लॉन्च की।
इसे भी पढ़ें :सिर्फ 75 रुपये में ब्रह्मास्त्र मूवी देखने का मौका, ऐसे करें टिकट बुक
इसे भी पढ़ें : जर्मन शेफर्ड का लिफ्ट में Zomato डिलीवरी बॉय पर हमला…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पीने का पानी हुआ जहरीला, टोला का गुस्सा सड़क पर
इसे भी पढ़ें : अब रेलवे की पटरी और पहिए देश में ही बनेंगे, रेल मंत्री ने की घोषणा
इसे भी पढ़ें : अब रेलवे की पटरी और पहिए देश में ही बनेंगे, रेल मंत्री ने की घोषणा








